फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Notice to 160 Anganwadi workers for negligence

Bulandshahar News: 160 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लापरवाही बरतने पर नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Notice to 160 Anganwadi workers for negligence
बुलंदशहर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत लाभार्थियों का ई-केवाईसी व फेस कैप्चर करने में लापरवाही बरती है। चिह्नित की गई 160 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजे गए हैं। उन्हें दो दिन में यह कार्य पूरा करने नहीं करने पर सेवा समाप्ति की अंतिम चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पुष्टाहार वितरण करने के लिए पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत लाभार्थियों का ई-केवाइसी व फेस कैप्चर करने के निर्देश दिए हैं। पोषण ट्रैकर पर लगभग 77 प्रतिशत लाभार्थियों का ई-केवाइसी व फेस कैप्चर हुआ है। जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि सभी 16 ब्लाक में लगभग 160 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऐसी रहीं, जिन्होंने लापरवाही बरती।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविका के बार-बार चेतावनी के बाद भी लाभार्थियों की ई-केवाइसी व फेस कैप्चर नहीं कराया गया। 31 जुलाई तक इनके केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों की ई-केवाईसी व फेस कैप्चर का प्रतिशत शून्य रहने पर जिले का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। इन्हें अंतिम चेतावनी भी दी गई है। दो दिन में यदि लाभार्थियों की ई-केवाईसी व फेस कैप्चर नहीं कराया तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed