फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Not reached 8.99 million voters to "sweep" the voice of

8.99 लाख वोटर्स तक नहीं पहुंची ‘स्वीप’ की आवाज

Sat, 11 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 11 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Not reached 8.99 million voters to "sweep" the voice of
चुनाव

विज्ञापन

सरकारी खजाने से लाखों खर्च करने के बाद भी जिले के 8.99 लाख मतदाताओं तक‘स्वीप’ अपनी आवाज नहीं पहुंचा पाई। लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने शनिवार को 8.99 लाख मतदाता बूथ की दहलीज तक नहीं पहुंच पाए। हालांकि, आयोग की ओर से बूथों पर जरूरी इंतजाम किए गए थे।

दरअसल, बुलंदशहर विधानसभा में 3.81 लाख मतदाताओं में 1.29 लाख वोटर ईवीएम का बटन दबाने के लिए बूथ तक नहीं आए। इसी तरह, स्याना में 1.43 लाख, अनूपशहर में 1.30 लाख, डिबाई में 1.24 लाख, शिकारपुर में 1.14 लाख मतदाता वोट देने नहीं आए।
विज्ञापन


वहीं, सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर 3.75 लाख मतदाताओं में 2.42 लाख वोटरों ने मतदान किया। यहां 1.32 लाख वोटर वोट नहीं दे पाए। खुर्जा में 1.22 लाख वोटर वोट डालने नहीं पहुंचे। कुल मिलाकर 24.93 लाख मतदाताओं में से 15.94 लाख वोटर ही वोट की चोट कर पाए। सातों विधानसभा सीटों पर 8.99 लाख वोटर्स ने मतदाता बूथों का रूख नहीं किया।  पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में वोट करीब चार प्रतिशत ही बढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीप के तहत लाखों खर्च
स्वीप कार्यक्रमों में आयोग ने वोटर को प्रेरित करने के लिए लाखों रुपयों का फंड जारी किया था। लेकिन लाखों मतदाताओं तक स्वीप अपनी आवाज नहीं पहुंचा पाई। स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। विधानसभा चुनाव-2012 के मुकाबले इस बार करीब चार प्रतिशत वोट अधिक डाले गए।

लक्ष्य 75 प्रतिशत से अधिक का था। लक्ष्य साधने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए गए। - जसजीत कौर, प्रभारी स्वीप/सीडीओ
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed