{"_id":"59038cb74f1c1bc12cc0bf4f","slug":"not-getting-payment-in-24-hours-by-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश दरकिनार 24 घंटे में नहीं मिल रहा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश दरकिनार 24 घंटे में नहीं मिल रहा भुगतान
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में टोल प्लाजा पर डेबिट,क्रेडिट कार्ड ने की मुश्किल आसान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शासन के आदेश को दरकिनार कर क्रय केंद्र संचालक किसानों को 24 घंटे में गेहूं का भुगतान नही कर रहे हैं। पहले घटतौली, बारदाने की कमी और अब भुगतान में देरी से किसानों परेशान हैं।
किसानों की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे जिला विपणन अधिकारी ने भी पाया कि नेफेड के क्रय केंद्रों पर किसानों को समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिला विपणन अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
जिले में 103 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। शासन ने 1.4 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए अफसर मुस्तैद दिख रहे हैं। बावजूद इन क्रय केंद्रों पर शासन के आदेश की धज्जियां उड़ाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला विपणन अधिकारी अवनीश चंद ने बताया कि इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपी जाएगी। जिला विपणन अधिकारी अवनीश चंद ने बताया कि शुक्रवार शाम मेरठ में हुई बैठक में रुपये की कमी और बारदाने की कमी का मुदद उठाया गया। साथ ही एफसीआई से मिलने वाले बिलों को भी मिलाने के लिए अफसरों ने निर्देश दिए हैं।
शिकारपुर का क्रय केंद्र औरंगाबाद में शिफ्ट ः जिला विपणन अधिकारी अवनीश चंद ने बताया कि शिकारपुर स्थित नैफेड के क्रय केंद्र पर गेहूं की प्रतिदिन कम खरीद हो रही थी। जबकि औरंगाबाद की उपमंडी में किसानों ने क्रय केंद्र बढ़ाए जाने की मांग की थी। किसानों की समस्या को देखते हुए क्रय केंद्र को औरंगाबाद शिफ्ट कर दिया है।