फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nose, ear and throat patients increasing due to heat wave

Bulandshahar News: लू से बढ़ रहे नाक-कान व गले के मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Nose, ear and throat patients increasing due to heat wave
बुलंदशहर। लू और तेज धूप के चलते नाक, कान और गले के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों ईएनटी विशेषज्ञ के पास अधिक मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक होने पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने लगी है। ऐसे में नाक में पपड़ी जमना, गले में खराश और कान में संक्रमण की समस्या बढ़ जाती है। ऐसी समस्या को लेकर प्रतिदिन मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरुण ने बताया कि पूर्व में ईएनटी ओपीडी में 50 से 80 मरीज प्रतिदिन उपचार कराने के लिए आते थे। इन दिनों इनकी संख्या 150 के करीब पहुंच गई है। इन दिनों हवा गर्म व शुष्क रहती है। इसकी वजह से प्रदूषण अधिक रहता है और नाक-कान व गले के मरीज बढ़ जाते हैं। नाक में पपड़ी जमने से सोते समय भी परेशानी हो जाती है। धूप में निकलते समय ठंडा पानी पीने से यह समस्या बढ़ जाती है। इन दिनों नाक-कान व गले के मरीज अधिक आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को धूप में निकलने और शीत पेय पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed