फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   No road, no vote, people of SDM Colony raised slogans

Bulandshahar News: सड़क नहीं तो वोट नहीं, एसडीएम कॉलोनी के लोगों ने की नारेबाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
No road, no vote, people of SDM Colony raised slogans
सिकंदराबाद। जल निकासी, सड़क निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम कॉलोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पालिका अध्यक्ष के आवास पर सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए और मांगों को लेकर अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


एसडीएम कॉलोनी निवासी कमल सिंह राघव के नेतृत्व में मंगलवार को कॉलोनी के गली नंबर छह के लोग पालिका अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में राजा की कोठी गली नंबर छह से लेकर टुक्कीमल के बगीचे वाले रास्ते तक संबंधित गलियों में पानी निकासी के लिए नालियां नहीं है। खाली प्लाटों में पानी भरने से उसमें मच्छर पनप रहे हैं। कई बार ईओ, अध्यक्ष को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया है। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। आक्रोशित लोगों ने चेयरमैन के आवास पर सड़क नहीं तो वोट नहीं के भी नारे लगाए। चेयरमैन के आश्वासन पर नारेबाजी कर रहे लोग शांत हुए। चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि उक्त रास्ते पर नाली निर्माण का कार्य बोर्ड बैठक में पास हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर नरेशपाल सिंह सोलंकी, राजकुमार, रीतू रानी, प्रियंका पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed