{"_id":"659d7b377c87eebde60de2ac","slug":"no-movement-allowed-in-radhika-enclave-from-7-to-9-in-the-morning-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-9961-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: राधिका एंक्लेव में सुबह सात से नौ बजे तक नहीं होने दी गई आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: राधिका एंक्लेव में सुबह सात से नौ बजे तक नहीं होने दी गई आवाजाही
विज्ञापन
भूमाफिया सुधीर गोयल। संवाद
बुलंदशहर। सुबह सात बजे राधिका एंक्लेव में पहुंचते ही ईडी की टीम ने मुख्य द्वार व आसपास के इलाके को फ्रीज कर दिया। सुबह नौ बजे तक काॅलोनी से न किसी को बाहर जाने दिया और न ही अंदर। बाद में लोगों के आधार कार्ड लेने और चेक करने के बाद आवाजाही प्रारंभ कराई।
राधिका एंक्लेव में आठ से दस गाड़ियों का काफिला सुबह करीब सात बजे पहुंचा। यहां, सिक्योरिटी के रूप में खड़े गार्ड्स ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने तत्काल मुख्य द्वार से लेकर सुधीर गोयल के घर तक के इलाके को अपने कब्जे में ले लिया।
टीम ने काॅलोनी के मुख्य गेट पर ताला लगवा दिया था। इस दौरान कालोनी में दूध वालों, अखबार के अभिकर्ताओं व अन्य जरूरी सामान लाने वालों को भी गेट पर रोक दिया गया। कॉलोनी के गार्ड्स व अन्य लोगों के फोन भी कब्जे में ले लिए। करीब दो घंटे तक कालोनी के गेट पर मौजूद जवानों ने अंदर आने-जाने पर प्रतिबंध लगाए रखा। नौ बजे के बाद आधार कार्ड देखकर आवाजाही शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
चौक बाजार निवासी सुधीर के रिश्तेदार टीटू के आवास के बाहर भी स्थानीय पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे। यहां भी घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर नहीं जाने दिया गया और न ही बाहर से किसी को अंदर आने दिया गया। इस दौरान स्थानीय लोग वहां पर एकत्र हुए तो पुलिसकर्मियों ने हटा दिया।
मीडियाकर्मी के घर के बाहर जुटे संगठन के पदाधिकारी
मीडियाकर्मी के आवास पर ईडी के पहुंचने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में उनसे जुड़े संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे। लोग सुधीर गोयल के प्रकरण में मीडियाकर्मी का नाम आने पर तरह-तरह की चर्चाएं करते हुए नजर आए।