{"_id":"694583f5e1d010e920083162","slug":"nine-colleges-in-the-district-will-not-be-able-to-become-centers-restrictions-imposed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-145571-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले नौ कॉलेज नहीं बन सकेंगे केंद्र, लगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले नौ कॉलेज नहीं बन सकेंगे केंद्र, लगा प्रतिबंध
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग लगातार काम कर रहा है। ऐसे में जिले के नौ स्कूलों को बोर्ड परीक्षा के लिए डिबार घोषित किया गया है। इन स्कूलों को इस वर्ष परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। इस सूची में तीन राजकीय माध्यमिक विद्यालय भी शामिल हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि प्रशासन की मंशा है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। बताया कि मानकों पर खरे न उतरने वाले कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने से रोका गया है। जिन स्कूलों में पूर्व में अव्यवस्थाएं पाई गईं थीं या जहां नियमों के उल्लंघन की आशंका थी, उन्हें डिबार की सूची में शामिल किया गया है।
बोर्ड कार्यालय की ओर से डिबार स्कूलों की सूची जारी की गई है। इसके अनुसार जिले में नाै कॉलेजों को डिबार की सूची में रखा गया है। इनको केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
ये कॉलेज हैं डिबार सूची में शामिल :
यूपी बोर्ड की ओर पब्लिक इंटर कॉलेज जौलीगढ़, शिव हायर सेकेंडरी स्कूल जाड़ौल, मथुरिया किसान इंटर कॉलेज भीमपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शिकारपुर, किसान इंटर कॉलेज विद्या नगर चोला, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज इस्लामपुर, राजकीय हाईस्कूल कनहैरा, जीएचएसएस नई बस्ती और राजकीय हाईस्कूल जालखेड़ा को डिबार सूची में शामिल किया है।