{"_id":"694430fade2d7fb0fd028be5","slug":"newly-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-145561-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बुगरासी। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर में बृहस्पतिवार देर शाम नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। लेकिन उससे पहले ही आरोपी ससुराल वाले फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से शिकारपुर निवासी 19 वर्षीय मोनिका का विवाह करीब आठ माह पूर्व भगवानपुर गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार उन्हें सूचना मिली कि आरोपी ससुराल वालों ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी है। वह मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव वहां पड़ा हुआ था, जबकि ससुराल वाले मौके से फरार थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गहनता से जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
गुलावठी। नगर के गांव खुशहालपुर में अपने बेटे की ससुराल में पोती के जन्मदिन में शामिल होने आए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गाजियाबाद निवासी पदम सिंह (65) गांव खुशहालपुर स्थित अपने बेटे की ससुराल में पोती के जन्मदिन में शामिल होने के लिए आए थे। देर शाम उन्हें कमरे में अचेत अवस्था में पाया गया। डाॅक्टर को दिखाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि खुशहालपुर गांव में बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही टीम भेजी गई थी। पुलिस फिलहाल कई अन्य बिंदुओं पर भी गहनता से जांच कर रही है।