{"_id":"6971069fbcbe14f90202f230","slug":"newly-elected-office-bearers-of-the-bar-association-took-oath-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-147374-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन
अनूपशहर में बार अध्यक्ष व सचिव को शपथ ग्रहण कराते जिला जज। संवाद
अनूपशहर। बार एसोसिएशन अनूपशहर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला जज संजय सिंह ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष जुगेंद्र सेजवार और सचिव अमित शर्मा के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नटवरलाल शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभय शर्मा, वरिष्ठ सह सचिव सतेंदर पाल, कनिष्ठ सह सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष आमिर गाजी और ऑडिटर प्रेमवीर सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष जुगेंद्र सेजवार ने अधिवक्ताओं के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ने और हर आवश्यकता पर उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। सचिव अमित शर्मा ने कहा कि उनके लिए अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि है। उन्होंने बार और बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित करने, अधिवक्ताओं के हित में काम करने और बार के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता पीयूष मिश्रा ने किया, जबकि अध्यक्षता एल्डर कमेटी अनूपशहर के चेयरमैन राधेश्याम शर्मा ने की।
कार्यक्रम में एडीजे अनूपशहर विनीत चौधरी, सीजीएम बुलंदशहर सुनील त्रिपाठी, एसीजेएम अनूपशहर नितीवन निगम, डीजीसी क्राइम राहुल उपाध्याय, एसडीएम डिबाई मनीष कुमार, पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता जावेद अख्तर ने अपनी शायरी के माध्यम से मुख्य अतिथि जिला जज संजय सिंह का स्वागत किया।