फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   New twist in the Chadhat case people of scheduled caste protested gheraoed the SSP office in Bulandshahr

Bulandshahr: चढ़त प्रकरण में नया मोड़, अनुसूचित वर्ग के लोगों ने किया प्रदर्शन, एसएसपी दफ्तर का किया घेराव

Tue, 25 Feb 2025 02:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Feb 2025 02:33 PM IST
सार

मंगलवार को अनुसूचित वर्ग की 50-60 महिलाएं व अन्य ग्रामीण एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए एसएसपी दफ्तर पहुंचे। साथ ही एसएसपी दफ्तर धरना दिया। उन्होंने दस दिन के भीतर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
New twist in the Chadhat case people of scheduled caste protested gheraoed the SSP office in Bulandshahr
अनुसूचित वर्ग के लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में कोतवाली देहात के गांव धमरावली में गत 20 फरवरी को अनुसूचित वर्ग पक्ष और प्रधान (ठाकुर) पक्ष के लोगों के बीच हुए बवाल में मंगलवार को फिर से नया मोड़ सामने आ गया। सोमवार को प्रधान पक्ष के एसएसपी दफ्तर पर घेराव और कार्रवाई की मांग के बाद मंगलवार को अनुसूचित वर्ग की 50-60 महिलाएं व अन्य ग्रामीण एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए एसएसपी दफ्तर पहुंचे। साथ ही एसएसपी दफ्तर धरना दिया। उन्होंने दस दिन के भीतर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


गत 20 फरवरी को गांव धमरावली में अनुसूचित वर्ग के दूल्हे की घुड़चढ़ी को रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया था। देहात पुलिस ने मामले में दूल्हे के पिता की तहरीर के आधार पर प्रधान पक्ष के 29 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं, आक्रोशित प्रधान पक्ष की महिलाओं ने सोमवार को भाकियू महाशक्ति के राष्ट्र अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के साथ पुलिस कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया था। साथ ही एसएसपी को ज्ञापन देकर बताया था कि घटना वाले दिन दूल्हे की घुड़चढ़ी में बहुत तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे बुजुर्ग और बीमार लोग परेशानी महसूस कर रहे थे। डीजे की आवाज कम करने की कहने पर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। इसके बावजूद पुलिस ने सिर्फ ठाकुर समाज के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मनमानी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ठाकुर पक्ष के प्रदर्शन के खिलाफ मंगलवार को भीम आर्मी के नेतृत्व में गांव धमरावली समेत अन्य आस पास के गांव की अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाएं व पुरुष कलक्ट्रेट गेट से प्रदर्शन करते हुए एसएसपी दफ्तर पहुंच गए। जहां, उन्होंने धरना देना शुरू कर दिया। इस दौरान समाजसेवाी एडवोकेट प्रदीप कुमार अशोक भी वहां पहुंचे और कहा कि समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस यदि आगामी दस दिन के भीतर आरोपी प्रधान समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो अनुसूचित समाज के लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। साथ ही दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया है कि वह पुलिस पर दबाव बनाकर अनुसूचित वर्ग के पीड़ित पक्ष पर ही मुकदमा लिखवाने की कोशिश कर रहे हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने उन्हें निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed