{"_id":"6137a0188ebc3eb6e5221c15","slug":"new-school-building-bulandshahr-news-gbd22548538","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: 62 और स्कूलों में बनेंगे नए भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: 62 और स्कूलों में बनेंगे नए भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहत: 62 और स्कूलों में बनेंगे नए भवन
बुलंदशहर। जिले के 62 विद्यालयों के जर्जर भवनों को ध्वस्त कर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट पर जिला स्तरीय समिति ने भवनों का ध्वस्तीकरण करने की संस्तुति कर दी है। इन सभी विद्यालयों के जर्जर भवनों को सील कर दिया गया है।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 2399 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से 215 विद्यालयों के जर्जर भवन ध्वस्त किए जा चुके हैं। उनमें से 15 विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर नया भवन बनाने की जरूरत नहीं है। यहां पर बच्चों की संख्या कम है और उन्हें पढ़ाने के लिए सुरक्षित कक्ष भी हैं। शेष 200 स्कूलों में से 18 स्कूलों में नए भवन का काम निर्माण शुरू हो गया है। एक प्राथमिक विद्यालय के भवन पर 11.42 लाख और उच्च प्राथमिक के भवन के निर्माण पर 18.79 लाख रुपये खर्च होंगे। बीएसए अखंड प्रताप सिुंह ने बताया कि182, स्कूलों में नए भवन बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। ब्यूरो