{"_id":"64d274247bf053d50e0bb0b6","slug":"new-park-will-be-built-in-khurja-at-a-cost-of-two-crore-rupees-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-636-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो करोड़ रुपये की लागत से खुर्जा में बनेगा नया पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो करोड़ रुपये की लागत से खुर्जा में बनेगा नया पार्क
विज्ञापन
खुर्जा। मंदिर रोड पर नगर पालिका और जटिया पाॅलिटेक्निक के सहयोग से करीब दो करोड़ रुपये की लागत से पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। पार्क में लोगों के घूमने, व्यायाम करने के साथ-साथ बच्चों के लिए झूले, फव्वारे और ओपन जिम भी बनवाया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से महिला क्रांतिकारियों की प्रतिमाएं भी लगाई जाएंगी।
खुर्जा नगर में केवल जेवर अड्डा चौराहा पर ही एक सार्वजनिक पार्क है। वाहनों का शोर और छोटा होने के कारण यहां पर कम लोग ही आते हैं। इसके अलावा नगर क्षेत्र में कोई अन्य पार्क नहीं है। ऐसे में सुबह व शाम को लोग सड़कों पर टहलते हैं। कुछ लोग एनआरईससी कॉलेज के मैदान में घूमने जाते हैं। एनआरईसी कॉलेज के मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताएं होने के कारण वह भी कभी-कभी बंद रहता है।
इसी के चलते स्थानीय लोगों की ओर से नगर पालिका में एक सार्वजनिक पार्क की मांग की गई थी। इसी के चलते पालिका की ओर से मंदिर रोड पर जटिया पॉलीटेक्निक कॉलेज की खाली जमीन को चिन्हित किया गया है। इसमें नगर पालिका की ओर से सफाई कराने के बाद, बाउंड्री वॉल, क्यारी और हरी घास लगवाई जाएंगी। इसके अलावा पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए पार्क में फव्वारे, रात के समय प्रकाश के लिए हैंगिग स्ट्रीट लाइट, चारों ओर वॉकिंग ट्रैक, रंग-बिरंगे फूलों के पौधे और रानी लक्ष्मी बाई, ज्योतिबा फूले अन्य महिला क्रांतिकारियों की प्रतिमा लगाई जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर रोड पर पार्क के लिए जगह करीब दो बीघा जमीन चिन्हित की गई थी। पार्क के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं रहेगा। पार्क में सुंदरता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
- अंजना सिंघल, अध्यक्ष नगर पालिका