{"_id":"e7a36c1bc1bf0903067a0c5b45ad221b","slug":"new-connections-given-to-defaulters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों का बकाया...नो प्राब्लम नया विद्युत कनेक्शन ले लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों का बकाया...नो प्राब्लम नया विद्युत कनेक्शन ले लो
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के लाखों रुपये के बकाएदारों को पावरकर्मियों की कृपा से नए नाम से कनेक्शन जारी करने का खेल बढ़ता जा रहा है। नया मामला डीएम रोड बिजलीघर से जुड़ा हुआ है।
यहां लाखों रुपये के कई बकाएदारों से मोटी रकम ऐंठकर नए नाम से कनेक्शन जारी कर दिए गए। एक्सईएन ने जांच बैठाते हुए सभी कनेक्शनों को तत्काल काटने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि शहर का डीएम रोड बिजलीघर इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। कभी ट्रांसफार्मर चोरी तो कभी अवैध वसूली के बंदरबांट पर मारपीट हो रही है।
नया मामला लाखों रुपये के बकाएदारों को नए नाम से कनेक्शन जारी करने का सामने आया है। बकाएदारों से मोटी रकम ऐंठकर उन्हें नए नाम से कनेक्शन जारी कर विभाग को चूना लगा दिया गया।
विज्ञापन
शांति नगर में कनेक्शन संख्या 210380 पर करीब दो लाख रुपये का बकाया था। इस बकाएदार को बिजलीघर अफसरों ने नया कनेक्शन (316930) जारी कर दिया।
इसके अलावा कई अन्य बकाएदारों को और खाली प्लाट पर भी कनेक्शन जारी कर दिए गए। फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही बिजली कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
अधिशासी अभियंता ने मामले की जांच बैठाने के अलावा सभी बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं।
बिजली चोरी में 83 लोगों के खिलाफ एफआईआरः बिजली चोरी और बकायेदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान बिजली विभाग ने 83 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विजिलेंस और विभागीय अफसरों की संयुक्त कार्रवाई में 100 से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से करीब 12 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
बुलंदशहर नगर क्षेत्र, जहांगीराबाद, अहार में विजिलेंस और बिजली विभाग ने संयुक्त रूप से बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। बुलंदशहर में वलीपुरा बिजलीघर क्षेत्र और भूड़ बिजलीघर क्षेत्र में अभियान चलाया गया।
इसमें 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जहांगीराबाद में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
जांच के लिए बुलाए गए आईटी एक्सपर्ट
एसडीओ की आईडी हैक करते हुए पकड़ा गया कैशियर अब अफसरों की रडार पर आ गया है। एक्सईएन ने एसडीओ की यूजर आईडी की जांच के लिए आईटी एक्सपर्ट को पत्र लिखकर बुलाया गया है।
मोतीबाग कैश काउंटर के कैशियर यतेंद्र कुमार को एसडीओ टाउन अवधेश यादव की आईडंी हैक कर छेड़छाड़ करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया था। कैशियर इससे पहले विभाग के सात लाख रुपये गबन करने के मामले में भी फंसा हुआ है।
एक्सईएन बुलंदशहर डीसी शर्मा ने बताया कि एसडीओ टाउन की आईडी हैक करने के मामले में आईटी एक्सपर्ट टीम बुलाई गई है। आईटी एक्सपर्ट जांच करेंगे कि पिछले छह माह में कितने बिलों को गलत तरीके से घटाया गया। इसके अलावा बाबू पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।