फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Negligence: Notices issued to 15 conductors and 17 drivers for being absent.

लापरवाही : 15 परिचालक, 17 चालकों को अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Negligence: Notices issued to 15 conductors and 17 drivers for being absent.
बुलंदशहर। रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत देने के लिए बसों के संचालन से पूर्व एआरएम को 15 परिचालक व 17 चालक अनुपस्थित मिले। बिना सूचना काफी समय से अनुपस्थित रहने पर एआरएम ने सभी को नोटिस जारी उपस्थित रहने को कहा है। अनुपस्थित रहने सभी की संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डिपो में नियमित के साथ-साथ संविदा पर काफी संख्या में चालक और परिचालक तैनात है। संविदा पर तैनात चालक-परिचालक बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहते हैं। बिना सूचना चालक-परिचालकों के अनुपस्थित रहने से निगम की बसों का संचालन भी प्रभावित रहता है। अब रक्षाबंधन पर निगम के अफसर यात्रियों को राहत देने के लिए बसों के फेरे बढ़ाने के साथ अवकाश रद्द कर दिए हैं लेकिन काफी संख्या में संविदा चालक-परिचालक ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं। ऐसे 15 परिचालक, 17 चालकों को अनुपस्थित रहने पर अंतिम नोटिस भेज ड्यूटी पर आने को कहा है। इसके बाद इन सभी की संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 27 फरवरी से चालक व नौ मार्च से परिचालक अनुपस्थित चलते आ रहे हैं।
विज्ञापन

--
कोट
डिपो के 17 चालक व 15 परिचालकों के अनुपस्थित रहने से रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने के साथ निगम की छवि धूमिल हो रही थी। इन सभी को नोटिस जारी कर उपस्थित होने को कहा है। न आने पर संविदा समाप्त कर दी जाएगी। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed