{"_id":"590b7b454f1c1b0646442da9","slug":"needed-bulldozers-on-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 05 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम के निर्देश के 24 घंटे के अंदर प्रशासन ने सरकारी भूमि से कब्जा हटवा दिया। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को मुक्त कराने के निर्देश दिए थे।
एसडीएम सदर रितु पुनिया के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने पचौता गांव में ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को ढहा दिया। एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन के बुलडोजर ने अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
भूमाफियाओं ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने की जगह चुपचाप वहां से खिसक जाना ही बेहतर समझा। वहीं, एसडीएम ने तहसीलदार को अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पालिका-प्राधिकरण अफसर हटाएंगे अतिक्रमणः बुलंदशहर (ब्यूरो)। नगर में अतिक्रमण की समस्या को अब सिर्फ पालिका प्रशासन और पुलिस अफसर ही नहीं बल्कि प्राधिकरण के अफसर भी दूर करेंगे।
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ ठोस कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी ने नगर पालिका और बीडीए अफसरों को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने अफसरों को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण के खिलाफ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने निर्देश दिए कि अतिक्रमण में समान व्यावहार अपनाया जाए। किसी को छोड़ा और किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित कर संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाए। डीएम ने अफसरों को स्पष्ट किया कि अतिक्रमण अभियान के दौरान किसी गरीब को बेवजह परेशान न किया जाए।