कालरात्रि का रुप दिखाके, दुख हर लीन्हि सब दुनिया के....
बुलंदशहर। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार को भक्तों ने मां कालरात्रि का पूजन कर मन्नतें मांगीं। बुधवार को मां के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाएगी। साथ ही कंजकों का पूजन कर श्रद्धालु व्रत परायण करेंगे।
मान्यता है कि मां की भक्ति से दुष्टों का नाश होता है। इनकी पूजा शुभ फलदायी होने के कारण इन्हें शुंभकारी भी कहते हैं। शास्त्रों के अनुसार बुरी शक्तियों से पृथ्वी को बचाने और पाप फैलने से रोकने के लिए मां दुर्गा ने रक्तबीज का वध किया था। पंडित राज शर्मा ने बताया कि मां कालरात्रि सदैव अपने भक्तों पर कृपा करती हैं और शुभ फल प्रदान करती हैं। मां की आठवीं शक्ति महागौरी की पूजा करने से भक्तों को जीवन की सही राह का ज्ञान होता है। नगर के आवास विकास प्रथम में श्री राम मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जारी रहा।
धूमधाम से निकली छठ भवानी की शोभायात्रा
बुलंदशहर। नगर के विभिन्न स्थानों पर सोमवार रात छठ भवानी की शोभायात्रा निकाली गई। मां की शोभायात्रा में झांकियां शामिल रहीं। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। आज अष्ट दुर्गे भवानी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर के देवी मंदिर साठा से निकलने वाली मां काली की शोभायात्रा में छह वर्षीय निकुंज मां काली के स्वरूप में खेलेगा।
शारदीय नवरात्र के चलते नगर में मां काली की शोभा यात्रा के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को नगर में मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। जिसे देखने के लिए लोगों की देर रात तक भीड़ लगी रही। भक्तों ने मां को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। मोहल्ला साठा, राधा नगर, आनंद विहार, देवीपुरा समेत विभिन्न स्थानों पर मां काली कमेटी द्वारा शोभायात्रा और मेले का आयोजन किया गया। मां के सेवक सुमित शर्मा ने बताया कि अष्ट दुर्गे भवानी कमेटी द्वारा बीते वर्षों की तरह इस बार भी विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मां के आठ स्वरूप भवानी के रूप में होंगे। इसमें छह वर्षीय निकुंज मां भवानी के रूप में शामिल होगा। सोमवार को शोभायात्रा के समापन से पूर्व आरती का भी आयोजन किया गया।