फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   navratra

धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, अखंड ज्योति की हुई स्थापना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
navratra
दिल्ली से ज्योत लेकर लौटते श्रद्वालु। - फोटो : BULANDSHAHR
धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, अखंड ज्योति की हुई स्थापना
विज्ञापन

सिकंदराबाद। प्रथम नवरात्र पर माता रानी की ज्योति स्थापित करने के लिए दिल्ली से पदयात्रा कर लाई गई अखंड ज्योतियों की नगर में धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें झांकियां व बैंडबाजे के साथ डीजे शामिल रहे। नाचते गाते श्रद्धालु नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर अपने गंतत्व पहुंचे। शोभायात्रा में महिलाएं मंगल कलश लेकर शामिल रहीं।
दिल्ली झंडेवालान व कालका मंदिर से पदयात्रा करते हुए माता रानी की अखंड ज्योति लाने का सिलसिला सोमवार से प्रारंभ हो गया था। बृहस्पतिवार को निरीक्षण भवन व रोडवेज डिपो के पास दो दर्जन से अधिक अखंड ज्योतियों के साथ श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां से सुबह दस बजे से अखंड ज्योतियों की शोभायात्राएं शुरू हुईं। इसमें डीजे, बैंडबाजों के साथ माता के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां, काली के अखाड़े शामिल रहे। महिलाएं मंगल कलश लेकर शामिल रहीं। हाईवे समेत चौधरीबाड़ा, बड़ा बाजार, हनुमान चौक, पुराने जीटी रोड, दनकौर रोड, गुलावठी रोड होकर शोभायात्रा अपने-अपने मोहल्ले में पहुंचीं। जहां विधिवत पूजन कर सामूहिक स्थल, मंदिरों में अखंड ज्योतियां स्थापित की गईं। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

दिनभर बनी रही जाम की स्थिति
नगर हाईवे समेत प्रमुख मार्गों पर शोभायात्राओं के कारण नगर में दिनभर जाम की समस्य बनी रही। रूट डायवर्जन के बाद भी नगर में वाहनों का प्रवेश जारी रहने से समस्या और गंभीर हो गई। जिसके चलते नगर में जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम का आलम यह था कि पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बढ़ती जाम की समस्या को देख पुलिस प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र, सुखलालपुर तिराहे से नगर आने-जाने वाले बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया लेकिन गुलावठी फ्लाईओवर व दनकौर रोड से वाहनों के नगर आने का क्रम जारी रहा। दोपहर तीन बजे तक अधिकांश शोभायात्राएं अपने गंतत्व तक पहुंचने के बाद ही कुछ ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आया लेकिन जाम से राहत शाम पांच बजे के बाद ही मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed