फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   navratra celebration

मां महागौरी का पूजन कर जिमाईं कन्याएं-लांगुर

Thu, 14 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 14 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
navratra celebration
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को मां महागौरी की पूजा अर्चना की। व्रत रखने वाले भक्तों ने कन्या पूजन के बाद व्रत खोला। बड़ी संख्या में भक्त शुक्रवार को मां सिद्धिदात्री के पूजन के बाद व्रत खोलेंगे।

विज्ञापन


अष्टमी को व्रत खोलने वाले श्रद्धालु भोर से ही पूजन आदि की तैयारियों में जुट गए। मंदिरों में मां महागौरी के पूजन के बाद भक्तों ने घर पर कन्या पूजन किया। भक्तों ने कन्याओं के पैर धुलकर उनका तिलक किया। इसके बाद उनके पैर छुए और लाल चुनरी डालकर भोजन-प्रसाद ग्रहण करवाया।
विज्ञापन


इसके बाद श्रद्धालुओं ने कन्याओं को उपहार दिए। कन्या पूजन के बाद कई श्रद्धालुओं ने व्रत खोल दिया। शाम के समय मंदिरों में आरती हुई। नवरात्र की नवमीं शुक्रवार को है। इस दिन नवरात्र का व्रत पूरा होगा। पंडित नरेश शर्मा का कहना है कि भक्त अष्टमी को बेशक व्रत खोल लें लेकिन नवमीं का व्रत नहीं रखने पर भक्त की पूजा पूरी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल वस्त्र धारण कर की पूजा
श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में आठवें नवरात्र पर लाल वस्त्र धारण करा कर महागौरी की पूजा की गई। माता रानी को नारियल का भोग लगाया गया। अष्टमी पर मां के दर्शनों को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कई घरों में कन्या-लांगुरों को घरों में जिमाया गया। मंदिर पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।

मां महागौरी को लाल रंग की पोषाक धारण कराते हुए नारियल का भोग लगाया गया। मंदिर में प्रमोद त्यागी और शशिप्रभा त्यागी ने 9 वर्ष की कन्या का पूजन किया। इस अवसर मंदिर के पंचांग का विमोचन किया गया। डॉ मोहनलाल, नंदकिशोर शास्त्री, पं सोमकुमार, कमल ओझा द्वारा विवाह, मकान आदि के शुभमर्हुत, शुभ-अशुभ नक्षत्र आदि की जानकारी दी गई।

उधर अष्टमी पर सुबह से ही घरों पर कन्या लांगूर जिमाने का दौर चला। कुछ व्रतियों ने अष्टमी पर ही कन्या लांगूर जिमा कर व्रत का पारायण कर लिया। वहीं कुछ आज नवमी पर अपने व्रत का पारायण करेगें। व्यवस्थाओं में भूदत्त शर्मा, अजय गर्ग, निमेष गर्ग, विजय गर्ग, विकास वर्मा, योगेश मित्तल, सुशीला देवी रही।

भजन संध्या में झूमे भक्त
शिकारपुर क्षेत्र के गांव भटौला स्थित देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक आधार बापू के सुंदर भजनों पर भक्त जमकर झूमे। इससे पूर्व भजन संध्या का शुभारंभ सपा नेता राकेश हलपुरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उन्होंने मंदिर भजन गायक आधार बापू का माला पहनाकर स्वागत किया। आयोजन कमेटी की ओर से महिला प्रधान के पति मुकेश शर्मा ने राकेश हलपुरा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष ललित शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य डा. नरेश शर्मा, लाला शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुशील शर्मा, रबी शर्मा, अरविंद शर्मा, विष्णु पंडित आदि उपस्थित रहे।

महाकाली की शोभायात्रा निकाली
औरंगाबाद में अष्टमी के अवसर पर श्री माता महाकाली कमेटी के तत्वाधान में बैंडबाजे के साथ महाकाली की विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई।

शोभायात्रा का शुभारंभ चेयरमैन राजकुमार लोधी ने फीता काटकर किया। महाकाली का रूप धारण किये पंकज सैनी ने तलवार से करतब दिखाये। शोभायात्रा में दुर्गे मां, राधा-कृष्ण, गणेश भगवान आदि की झांकिया शामिल रही। शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई पुन: शिव मंदिर पर पहुंचकर समपन्न हुई।


शोभायात्रा में अध्यक्ष चंपत सैनी, खलीफा राजाराम सैनी, सचिन वर्मा, जयप्रकाश सैनी, प्र्रेम सैनी, योगेन्द्र सैनी, हरिशंकर गिरि, ब्रजप्रकाश सैनी, नरेश सैनी, सर्राफ राजन वर्मा, चंदु सैनी, सतीश सैनी, राहुल गुर्जर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed