फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Navodaya Vidyalaya entrance exam on 8th, 542 students will appear

Bulandshahar News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आठ को, शामिल होंगे 542 विद्यार्थी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना की प्रवेश परीक्षा आठ फरवरी को होगी। जिसमें कुल 542 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें कक्षा नौवीं के 506 और 11वीं के 36 विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पीके राय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में ही होगी। कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा सुबह 11:15 से दोपहर 1:45 बजे तक होगी। कक्षा 11 की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक और उड़न दस्ते की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन अक्तूबर 2024 में लिए गए थे। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं। प्रवेश पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि परीक्षा पैटर्न भी घोषित हो गया है। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी। दिव्यांग छात्रों को अतिरिक्त 50 मिनट का समय दिया जाएगा। नौवीं की परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे। जिसमें अंग्रेजी और हिंदी के 15-15, गणित और सामान्य विज्ञान के 35-35 प्रश्न रहेंगे। 11वीं में भी 100 प्रश्न होंगे। मानसिक क्षमता, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान गणित के 20-20 प्रश्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed