फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   National Highway Link Road will be operational by September 15, people are troubled by traffic jam

Bulandshahar News: 15 सितंबर तक चालू होगा नेशनल हाईवे लिंक रोड, जाम से परेशान रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
National Highway Link Road will be operational by September 15, people are troubled by traffic jam
वलीपुरा नहर के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद
बुलंदशहर। भूड़ चौराहा से नेशनल हाईवे लिंक रोड 15 सितंबर तक चालू किया जाएगा। पुल की मरम्मत और स्पैन बनाने (जोड़ को कवर करने) में करीब 20 दिन का समय लगेगा। वहीं सोमवार को वाहनों का दबाव बढ़ने पर चोला रोड और ब्रह्मानंद टी प्वाइंट पर दिनभर लगे जाम की वजह से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


नगर के भूड़ चौराहा से नेशनल हाईवे 34 लिंक रोड स्थित नहरों के पुलों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। वर्ष 1982 में बनाए गए इन पुलों पर गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। जिसके चलते दोनों पुल की मरम्मत और स्पैन के लिए मेटल की प्लेट लगाई जानी है। इस पर करीब 18 लाख रुपये खर्च होना है।
विज्ञापन

रविवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से काम शुरू कराया गया था। जिसके चलते पुल से वाहनों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है। सोमवार को दिन भर ब्रह्मानंद टी प्वाइंट व चोला पुल के पास जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा वलीपुरा नहर के पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिसके चलते लोगों को आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलों पर मरम्मत कार्य को पूरा करने में करीब 20 दिन का समय लगेगा। ऐसे में अधिकारियों का मानना है कि 15 सितंबर तक पुल से वाहनों का संचालन बंद रखा जाएगा। वहीं यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों को राहत देने के लिए नेशनल हाईवे, भूड़ चौराहा समेत अन्य स्थानों पर बेरिकेडिंग करते हुए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
बुलंदशहर, शिकारपुर, स्याना, डिबाई, नरौरा, बरेली, बदायूं, अनूपशहर से प्रतिदिन करीब दो लाख लोग दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम के लिए सफर करते हैं। सभी लोग भूड़ चौराहा से होकर गुजरते हैं। अब इस रूट को बंद किए जाने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

यहां से निकाले जा रहे वाहन
भूड़ चौराहा से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, सिकंदराबाद, दादरी, गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहनों को अब तहसील, वलीपुरा नहर से होकर चोला रोड स्थित फ्लाईओवर या ब्रह्मानंद टी प्वाइंट से हाईवे पर निकाला जा रहा है। इसी प्रकार दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम से स्याना, अनूपशहर, बदायूं, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा, संभल जाने के लिए ब्रह्मानंद टी प्वाइंट या चोला रोड स्थित फ्लाईओवर से निकालकर वलीपुरा नहर से होते हुए संचालित किए जा रहे हैं। इसके लिए नेशनल हाईवे पर गांव मरगूबपुर के सामने रास्ता बंद किया गया है तो साथ ही भूड़ चौराहे पर भी बेरिकेडिंग की गई है। इन दोनों ही स्थानों पर पुलिस भी तैनात की गई है ताकि वाहनों को निर्धारित मार्ग से निकाला जा सके।


Iमौसम खराब होने और मरम्मत का कार्य अधिक होने के चलते इसमें कुछ समय लगेगा। 15 सितंबर तक पुल से वाहनों का संचालन कराने का प्रयास किया जा रहा है। ---राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभागI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed