{"_id":"d5e6fe181e4309d288534523d75ebe77","slug":"national-flag-hosted-on-ncc-headquarters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी ऑफिस पर उलटा, बीबीनगर में रात में भी लहराता रहा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी ऑफिस पर उलटा, बीबीनगर में रात में भी लहराता रहा तिरंगा
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर एनसीसी ऑफिस में उलटा तिरंगा फहराया गया। वहीं, बीबीनगर के सरकारी पशु अस्पताल में सूरज छिपने के बाद भी तिरंगा नहीं उतारा। जबकि, जिले के अधिकांश बैंकाें में तिरंगा नहीं फहराया गया।
बता दें कि डीएम ने राष्ट्रपर्व मनाने के लिए अफसरों को सरकारी भवनों में लाइटिंग और ध्वजारोहण का आदेश दिया था।
जानकारी के मुताबिक कचहरी रोड स्थित एनसीसी ऑफिस में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया गया था।
एनसीसी अफसरों ने इतना भी ध्यान नहीं दिया कि राष्ट्रीय ध्वज सीधा है या उल्टा। बता दें कि यहां अफसरों ने उलटे तिरंगे को ही फहरा दिया। गलती जब चर्चा में आई तो हंगामा खड़ा हो गया।
इससे पहले की मामला और आगे जाता, एनसीसी स्टाफ ने राष्ट्रीय ध्वज को सीधा कर दिया। वहीं, अनूपशहर, अहमदगढ़, बुलंदशहर, शिकारपुर आदि कई स्थानों पर कुछ बैंक प्रबंधकों ने ध्वजारोहण ही नहीं किया।
विज्ञापन
एचडीएफसी, इलाहाबाद बैंक, पीएनबी एलडीएवी आदि की कई शाखाओं पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया। एसडीएम अनूपशहर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है।
वहीं, बीबीनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सूरज छिपने के बाद भी तिरंगा नहीं उतारा गया। अस्पताल के अफसर झंडा उतारने के बजाय घटना को छिपाने में लगे रहे।