फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   national flag hosted on NCC headquarters

एनसीसी ऑफिस पर उलटा, बीबीनगर में रात में भी लहराता रहा तिरंगा

Wed, 27 Jan 2016 10:52 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
national flag hosted on NCC headquarters
गणतंत्र दिवस पर एनसीसी ऑफिस में उलटा तिरंगा फहराया गया। वहीं, बीबीनगर के सरकारी पशु अस्पताल में सूरज छिपने के बाद भी तिरंगा नहीं उतारा। जबकि, जिले के अधिकांश बैंकाें में तिरंगा नहीं फहराया गया।
विज्ञापन


बता दें कि डीएम ने राष्ट्रपर्व मनाने के लिए अफसरों को सरकारी भवनों में लाइटिंग और ध्वजारोहण का आदेश दिया था।
जानकारी के मुताबिक कचहरी रोड स्थित एनसीसी ऑफिस में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया गया था।

एनसीसी अफसरों ने इतना भी ध्यान नहीं दिया कि राष्ट्रीय ध्वज सीधा है या उल्टा। बता दें कि यहां अफसरों ने उलटे तिरंगे को ही फहरा दिया। गलती जब चर्चा में आई तो हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन


इससे पहले की मामला और आगे जाता, एनसीसी स्टाफ ने राष्ट्रीय ध्वज को सीधा कर दिया। वहीं, अनूपशहर, अहमदगढ़, बुलंदशहर, शिकारपुर आदि कई स्थानों पर कुछ बैंक प्रबंधकों ने ध्वजारोहण ही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी, इलाहाबाद बैंक, पीएनबी एलडीएवी आदि की कई शाखाओं पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया। एसडीएम अनूपशहर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है।


वहीं, बीबीनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सूरज छिपने के बाद भी तिरंगा नहीं उतारा गया। अस्पताल के अफसर झंडा उतारने के बजाय घटना को छिपाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed