{"_id":"6af7163172dbc1b3db0dfed7","slug":"nation-highest-sports-honor-arvind-singh-a-son-of-bulandshahr-receives-arjuna-award-family-members-become-emot-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का सर्वोच्च खेल सम्मान: बुलंदशहर के लाल अरविंद सिंह को अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति भवन में भावुक हुए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का सर्वोच्च खेल सम्मान: बुलंदशहर के लाल अरविंद सिंह को अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति भवन में भावुक हुए परिजन
Fri, 13 Nov 2026 07:28 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:28 PM IST
सार
खुर्जा के खबरा गांव निवासी रोइंग खिलाड़ी व ओलंपियन अरविंद सिंह को शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
अरविंद सिंह को अर्जुन पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खुर्जा के खबरा गांव निवासी रोइंग खिलाड़ी व ओलंपियन अरविंद सिंह को शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। दस साल से रोइंग में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे अरविंद सिंह खेल जगत का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त कर काफी खुश हुए। उनको सम्मानित होता देख खुशी से उनके भाई व पिता की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
खबरा गांव निवासी अरविंद सिंह से मोबाइल पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में उनकी भर्ती आर्मी में हुई थी। आर्मी में रहते हुए ही उन्होंने रोइंग खेलों में भाग लेना शुरू कर दिया। इसी के चलते वह पुणे आर्मी रोइंग नूड में तैनात हैं और आर्मी की तरफ से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए पदक जीतने शुरू कर दिए। उन्होंने वर्ष 2021 में टोक्यो में आयोजित विश्व ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने चीन में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था। जहां उन्होंने रोइंग के लाइट वेट मेंस डबल स्कल्स द्वितीय स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीत लिया था। दिसंबर 2025 माह में उनका नाम अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियो की सूचियों में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मंडल खेल पुरस्कार की सूची अगस्त 2026 को जारी कर दी गई, जिसमें रोइंग खेल से अरविंद सिंह का नाम शामिल हुआ था। यह जानकारी मिलते ही अरविंद सिंह व उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई थी। इसके बाद वह निरंतर पुरस्कार को प्राप्त करने की प्रतीक्षा कर रहे थे। पुरस्कार को अपने हाथों में लेने के लिए वह बस खेल मंत्रालय के संदेश का इंतजार कर रहे थे।
जो इस महीने खत्म हो गया था। शुक्रवार को दिल्ली राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना ही उनके लिए गौरव की बात है। इसके बाद राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त कर वह क्षण भर के लिए भावुक भी हो गए, लेकिन एक खिलाड़ी होने के चलते उन्होंने अपनी भावनाओं का नियंत्रित रखा और चेहरे पर मुस्कान के साथ पुरस्कार प्राप्त किया। करीब दस साल से खेल में की जा रही उनकी मेहनत सफल हुई। इस पुरस्कार के साथ उनमें उत्साह और बढ़ गया है।
अरविंद की यह रहीं उपलब्धियां :
वर्ष 2018 - पुणे में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक
वर्ष 2019- साउथ कोरिया में आयोजित 19वीं एशियन प्रतियोगिता में एक रजत
वर्ष 2019- हैदराबाद में 38वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो रजत
वर्ष 2021 - जापान के टोक्यो में आयोजित ओलंपिक गेम्स में भाग लिया
वर्ष 2021 - पुणे में आयोजित 39वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व एक रजत पदक
वर्ष 2021 - थाइलैंड में आयोजित 20वीं एशियन प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक
वर्ष 2022 - थाइलैंड में आयोजित 21 वीं एशियन प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक
वर्ष 2022 - गुजराज में आयोजित राष्ट्रीय खेल में एक स्वर्ण पदक
वर्ष 2023 - चाइना में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में एक रजत पदक
वर्ष 2023 - गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेल में एक स्वर्ण पदक
वर्ष 2025 - उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल में एक स्वर्ण पदक
वर्ष 2026 - पुणे में आयोजित 43वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक
प्रतिक्रिया :-
1. क्षेत्र के लिए गौरव का पल है कि खुर्जा का एक युवक सैनिक को देश का सर्वाेच्च सम्मान मिला है। इससे सभी युवाओं और खिलाड़ियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। अरविंद और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी गईं हैं। जल्द मुलाकात कर भी सम्मानित किया जाएगा। - मीनाक्षी सिंह, विधायक खुर्जा
2. अरविंद सिंह काफी होनहार खिलाड़ी हैं, जो देश व विदेशों में भारत के लिए पदक जीत चुके हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति की ओर से अर्जुन पुरस्कार मिलने की जानकारी मिली है। यह खुर्जा ही नहीं बल्कि जनपद बुलंदशहर के लिए गौरव का पल है। - सत्येंद्र सिंह, एसडीएम खुर्जा
बेटे को सम्मानित होता देख बढ़ गई उम्र
अरविंद सिंह के पिता विजय सिंह ने बताया कि वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिसमें दोनों बेटियों की शादी हो गई, बड़ा बेटा हरकेश और छोटा बेटा अरविंद दोनों ही आर्मी में हैं। बड़ा बेटा हरकेश असम में आर्मी 54 इंजीनियर में तैनात हैं। उनके छोटे बेटे अरविंद की बचपन से ही खेलों में रुची थी। अरविंद 2016 में आर्मी में भर्ती के साथ ही रोइंग खेलना शुरू कर दिया। एक पिता का सपना होता है कि वह अपने बेटे के लिए सम्मान समारोह में ताली बजाए। अरविंद ने यह भी पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि बेटे को सम्मानित होता देख उनकी उम्र और बढ़ गई।
