फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Narora Nagar Panchayat clerk accused of embezzling Rs 28 lakh suspended

Bulandshahar News: नरौरा नगर पंचायत में 28 लाख रुपये के गबन का आरोपी लिपिक निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद/नरौरा। पूर्व में नरौरा नगर पंचायत में तैनात रहे जहांगीराबाद नगर पालिका के लिपिक को 28 लाख के गबन के मामले में निलंबित कर दिया गया है। एडीएम प्रशासन के निर्देश पर हुई जांच में लिपिक पर लगाए गए आरोप सही मिले। इस पर ईओ ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत नरौरा अध्यक्ष प्रीति यादव ने पिछले वर्ष जिला प्रशासन को लिपिक द्वारा किए जा रहे गबन के मामले की शिकायत की थी। इसमें एसडीएम डिबाई ने 17 मई को तत्कालीन एडीएम प्रशासन को जांच रिपोर्ट सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार नगर पंचायत नरौरा में अतिरिक्त प्रभार पर कार्यरत रहे लिपिक सईद अहमद ने एक जनवरी 2019 से एक जनवरी 2021 तक अपने बैंक खातों में 28,19,375 रुपये स्थानांतरित किए। भुगतान पत्रावली बनाने व बिल वाउचरों का प्रथम रूप में सत्यापन का कार्य भी उनके स्वयं के द्वारा होना पाया गया है। जिस पर जांच में प्रथम दृष्टया लिपिक को दोषी माना एडीएम प्रशासन ने 19 मई को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर नरौरा नगर पंचायत अध्यक्ष ने उच्च अफसरों से मांग की। शुक्रवार को लिपिक सईद अहमद को निलंबित कर दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव ने बताया कि आरोपी लिपिक की मूल तैनाती जहांगीराबाद पालिका में रही है और वर्तमान में भी वहीं पर तैनात है। कार्रवाई न होने पर दोबारा शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा मामला नगर पंचायत नरौरा से संबंधित है। अधिकारियों के निर्देश एवं सबूत मिलने के बाद लिपिक को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। - मणि जी सैनी, ईओ नगर पालिका जहांगीराबाद
लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। - सईद अहमद, लिपिक, जहांगीराबाद नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed