{"_id":"673e0fa68fb030018e0c8435","slug":"naraira-in-charge-line-present-when-audio-goes-viral-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-125254-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ऑडियो वायरल होने पर नराैरा प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ऑडियो वायरल होने पर नराैरा प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
बुलंदशहर। नरौरा थाना प्रभारी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनके द्वारा किसी व्यक्ति से किसी काम के एवज में 25 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। प्रकरण सामने आने पर एसएसपी ने इसकी जांच कराई तो मामला प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके बाद उन्होंने नरौरा प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी नरौरा हरवीर सिंह को अपने कर्तव्य एवं आचरण के विपरीत व्यवहार करने के लिए तत्काल प्रभाव से मंगलवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही नरौरा थाने पर रिक्ति पूर्ति के सापेक्ष निरीक्षक नागरिक पुलिस रामनारायण सिंह निरीक्षक अपराध कोतवाली नगर को प्रभारी निरीक्षक नरौरा नियुक्त किया गया है। बताया गया कि बीते कुछ दिनों से नराैरा में मत्स्य आखेट के ठेके को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा है। इसी विवाद के बीच एक पक्ष ने थाना प्रभारी से हो रही बातचीत का ऑडियो चुपके से रिकार्ड कर लिया। साथ ही यह ऑडियो एसएसपी को भी भेज दिया गया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी द्वारा उनसे 25 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। एसएसपी ने इस संबंध में जांच कराई तो प्रारंभिक दृष्टया मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।