फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nandini won the Mehndi Rache Haath competition

Bulandshahar News: मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता में नंदिनी ने बाजी मारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Nandini won the Mehndi Rache Haath competition
गुलावठी में शुभम् संस्था द्वारा आयोजित मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता के विजेता अतिथियों के साथ। - 
गुलावठी। शुभम् साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान के तत्वाधान में मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चौधरी धर्मशाला में आयोजित प्रतियोगिता में 50 छात्राओं ने परंपरागत मेहंदी के विभिन्न स्वरूपों को मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

शुभम के अध्यक्ष डॉ. देवकीनंदन शर्मा ने बताया कि मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता में बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा नंदिनी ने प्रथम, डीएन डिग्री कॉलेज की सानिया सैफी ने द्वितीय बसंती देवी कॉलेज की दीक्षा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौ.वेदराम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन की अनम मलिक व बसंती देवी कॉलेज की इलमा को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि नगरपालिका के चेयरमैन शैलेश तेवतिया, कार्यक्रम अध्यक्ष विद्यावती तोमर, शुभम अध्यक्ष डॉ. देवकीनंदन शर्मा ने विजेताओं को नकद राशि एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व न्यायाधीश देवेंद्र प्रसाद गुप्ता, संरक्षक सतीश बंसल, डॉ. मधु मिश्रा, डॉ.नसरीन, सभासद गगन प्रजापति, मीनू गोयल, ब्रजराज यादव, पूजा तेवतिया, सीमा तोमर, सुनीता लता, ललित शर्मा, डॉ. रेखा जिंदल, संजीव यादव, डॉ.मनवीर सिंह, जूली तोमर, अंकुश कुमार, शिवा पीलवान आदि मौजूद रहे। संचालन ब्रजराज यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed