फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nandan Van, Gram Van and Ayush Van will be built in the district

Bulandshahar News: जिले में बनाए जाएंगे नंदन वन, ग्राम वन और आयुष वन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में जुलाई माह में वन महोत्सव के तहत होने वाले पौध रोपण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। सीडीओ और डीएफओ के अनुसार जिले में इस बार 35 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके साथ ही जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक नंदन वन, ग्राम वन और आयुष वन बनाए जाएंगे। जहां पर हर तरह के पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना ने बताया कि जुलाई माह में वन महोत्सव के तहत पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों को लक्ष्य जारी कर उनके अधिकारियों को पौधरोपण की जिम्मेदारी सौंप दी है। डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि जिले में तीन प्रकार के वन बनाने के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया है। वनों में जो पौधे लगेंगे उन्हें विभागों को भेजा जा रहा है। नंदन वन में फल व फूल सहित अन्य प्रकार के पौधे होंगे। इन वनों को ऐसी जगह बनाया जाएगा, जहां कोई इन्हें नुकसान न पहुंचाए। आयुष वन में केवल औषधीय पौधे लगेंगे और इन्हें शहरी क्षेत्रों में बनाया जाएगा। ग्राम वन में सभी प्रकार के पौधे होंगे। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्राम वन बनाए जाएंगे। एक वन में 700 से अधिक पौधे लगेंगे तो यह पौधे बड़े होकर एक बाग का रूप ले लेंगे जो पर्यावरण के लिए बेहतर साबित होंगे। वन विभाग की 19 नर्सरी में सभी तरह के पौधे तैयार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed