फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Namaz will be read inside Idgah and Masjid on Eid

Bulandshahar News: ईद पर ईदगाह व मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाएगी नमाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Namaz will be read inside Idgah and Masjid on Eid
ऊपर कोट ​​​स्थित जामा म​स्जिद में मोलाना व अन्य लोगों की बैठक लेते शहर काजी मौलाना जैनुल आबीदीन
बुलंदशहर। सोमवार को चांद दिखा तो 29 जून को ईद मनाई जाएगी। ईद पर नमाज ईदगाह व मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाएगी। यह बात शहर काजी मौलाना जैनुल आबीदीन ने ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद में ईदगाह कमेटी, शहर की मस्जिदों के इमाम, समाजसेवी और सभासदों की संयुक्त बैठक में कहीं।
विज्ञापन

शहर काजी ने बताया कि ईद की नमाज ईदगाह में अदा करने के संबंध में जिला प्रशासन से हुई वार्ता हो चुकी है। ईद की नमाज ईदगाह या जिस मस्जिद में होगी, वहां नमाज अंदर अदा की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को बाहर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। ईदगाह कमेटी के सदस्य हाजी नूर मौहम्मद कुरैशी ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि ईदगाह बुलंदशहर में ईद की नमाज सुबह सात बजे अदा की जाएगी। ईदगाह के अंदर नमाज अदा करने के लिए नमाजी को 6:45 बजे तक पहुंचना होगा। बाद में पहुंचने वालों को वापस कर दिया जाएगा। ऐसे नमाजी अपने पास की गली-मोहल्ले में जहां ईद की नमाज पढ़ना निर्धारित किया गया है, वहां नमाज अदा करेंगे। कुरैशी ने बताया कि कुर्बानी किसी भी गली, मोहल्ले व सार्वजनिक जगह पर नहीं की जाएगी। कुर्बानी के दौरान गंदगी न होने दें। यह सभी कार्य समाज का सहयोग लेकर संपन्न कराएं जाएंगे। बैठक में ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी वाहिद, अकरम गाजी, शाहिद ठेकेदार, आसिफ गाजी, मौलाना मुदस्सिर, अब्दुल मुशीर अंसारी समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed