फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nagar Panchayat president upset with power cuts, warns of agitation

Bulandshahar News: बिजली कटौती से परेशान नगर पंचायत अध्यक्ष, दी आंदोलन की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat president upset with power cuts, warns of agitation
नरौरा/ऊंचागांव/नरसेना। बिजली कटौती से परेशान नरौरा नगर पंचायत अध्यक्ष ने जनता के साथ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। आरोप है कि नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली सप्लाई न के बराबर दी जा रही है। जिसके चलते आए दिन लोग शिकायत कर रहे हैं। शिकायतों के बाद भी बिजली सप्लाई की स्थिति में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली सप्लाई की स्थिति काफी खराब हो गई है। बार-बार विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है लेकिन लोगों की शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह खुद जनता के साथ सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगी। मामले में जेई योगेश कुमार ने बताया कि नगर में पुरानी एलटी लाइन केबिल बदलने का कार्य किया जा रहा है। जिसकी वजह से समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्की बूंदाबांदी से सात घंटे कटी बिजली

नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कलां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की बिजली हल्की बूंदाबांदी के बाद सात घंटे के लिए काट दी गई। नरसेना निवासी गौरव सिंह व अतुल कुमार ने बताया कि गर्मी में बिना बिजली मच्छरों के प्रकोप के चलते रातभर जागकर गुजारनी पड़ी। जर्जर लाइनों का पेड़ों के आसपास से गुजरने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्हें बदलवाने के लिए कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है।


ट्रांसफार्मर फुंकने से 150 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप

ऊंचागांव क्षेत्र के गांव खंदोई में ट्रांसफार्मर फुंकने से विद्युत आपूर्ति ठप है। लोगों के मुताबिक चार दिन पहले फुंके ट्रांसफार्मर को अभी तक नहीं बदला गया है। जिसके चलते 150 घरों में बिजली सप्लाई प्रभावित है। प्रदीप बंसल, पवन कुमार, ललित भारद्वाज, टीकम सिंह, राजू शर्मा, हरिराज ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल, 1912 समेत अन्य स्तर पर शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। गांव में लगी आटा चक्की बंद होने के कारण लोगों को खाने के लिए आटा तक पड़ोस के गांव से लाना पड़ रहा है। बिजलीघर पर तैनात टेक्नीकल ग्रेड टू राजेश कुमार ने बताया कि जेई की हड़ताल के कारण ट्रांसफार्मर मंगाने में देरी हो रही है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed