फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder of an old man sleeping in the house

Bulandshahar News: शादी में गया था परिवार, घर में सो रहे वृद्ध की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
murder of an old man sleeping in the house
सिकंदराबाद मृतक भारतपाल के घर पर घटना की जानकारी लेती सीओ पू​र्णिमा सिंह संवाद
सिकंदराबाद। गांव महेपा जागीर में घर में सो रहे किसान भारतपाल (75) की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। वारदात के समय घर के सभी लोग शादी समारोह में गए हुए थे। मंगलवार दोपहर घर पहुंचे उनके नाती ने परिवार के लोगों को मामले की सूचना दी। उनके गले पर निशान थे और कान से खून बह रहा था। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

भारतपाल के पुत्र योगेश ने बताया कि उनके ताऊ महेंद्र सिंह का परिवार दनकौर क्षेत्र के गांव लतीपुर में रहता है। सोमवार रात महेंद्र सिंह के पौत्र अजीत की शादी का कार्यक्रम था। इसलिए परिवार के सभी सदस्य दनकौर गए हुए थे। घर पर उनके पिता भारतपाल अकेले थे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उनका भांजा प्रशांत अपनी बेटी परी के साथ उनके घर पहुंचा। प्रशांत ने बताया कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद वह गांव के अन्य लोगों के साथ छत के रास्ते से मकान में दाखिल हुए। मकान में अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और उनके नाना भारतपाल का शव बेड पर पड़ा हुआ था। उनके कान पर खून का धब्बा था और गले पर भी निशान थे। प्रशांत ने उन्हें वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। योगेश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी, सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पारिवारिक विवाद, रंजिश, संपत्ति विवाद समेत अन्य बिंदुओं के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।

खिड़की की जाली काटकर अंदर दाखिल हुए हत्यारोपी
परिजनों के मुताबिक भारतपाल को सांस की बीमारी थी। इसलिए वह रात में कमरे की खिड़की खोलकर सोते थे। खिड़की पर लोहे की ग्रिल नहीं लगी थी। जब वह घर पहुंचे तो खिड़की की जाली कटी मिली थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे जाली काटकर कमरे में घुसे और वारदात को अंजाम दिया।
भारतपाल के अकेले होने की थी जानकारी
वारदात के बाद किसी भी स्थान पर संघर्ष या अन्य प्रकार के निशान नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों को भारतपाल के घर की पूरी जानकारी थी। वह सोमवार रात घर में अकेले थे, इस विषय में भी बदमाश जानते थे। बताया जा रहा है कि गांव स्थित मकान में भारतपाल के अलावा उनकी पत्नी कमलेश देवी, पुत्र योगेश, पुत्रवधू ममता, पौत्र केशव व पौत्री परी और भूमिका रहती हैं।



मृतक के पुत्र की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। - पूर्णिमा सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed