फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Murder

Bulandshahar News: शादी में शामिल होने आए युवक की पीटकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
Murder
शादी में शामिल होने आए युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन

खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव घटाल में अलीगढ़ जनपद के गांव नादा वाजिदपुर से बरात में शामिल होने आए युवक की कुछ लोगों ने बुधवार रात पीटकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव गांव के निकट एक सरकारी नलकूप के पास मिला। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर घटाल निवासी चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अरनिया थाना क्षेत्र के गांव घटाल में बुधवार को अलीगढ़ जनपद के थाना रोरावर क्षेत्र के गांव नादा वाजिदपुर से बरात आई थी। जिसमें नादा वाजिदपुर निवासी 48 वर्षीय संतोष कुमार भी आया था। संतोष के भाई रवि कुमार ने तहरीर देकर बताया कि बरात चढ़त के बाद गांव घटाल निवासी कुछ लोगों की संतोष से कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर गांव निवासी विवेक, सुनील, राजेश, अमित कुमार समेत अज्ञात ने संतोष के साथ मारपीट की। रात के समय संतोष का कुछ पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन भी की गई, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। बृहस्पतिवार सुबह संतोष का शव गांव घटाल के निकट सरकारी नलकूप के पास सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

जानकारी पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और ग्रामीणों से भी पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। विवाद व मारपीट का सही कारण अभी पता नहीं लग सका है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - श्लोक कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed