{"_id":"627d36c1fb652202976f1072","slug":"murder-bulandshahr-news-gbd2382994170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता पूछने के बहाने किसान बाहर बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता पूछने के बहाने किसान बाहर बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ता पूछने के बहाने किसान बाहर बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी
डिबाई। दानपुर गांव में घेर में सो रहे किसान महेंद्र सिंह (50) की बुधवार देर रात दो बजे के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने घेर में सो रहे थे। कातिलों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें बाहर बुलाया और फिर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए।
गांव दानपुर के मोहल्ला चांदनी चौक निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र अतुल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिता गांव में खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार रात घेर में सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे कार सवार कुछ युवक और उन्हें जगाकर रास्ता पूछने के बहाने घेर से बाहर बुला लिया। इसके बाद उनके पेट में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज पर चाचा उठे तो देखा कि वह जमीन पर गिरे पड़े हैं। इसके बाद चाचा ने अन्य परिजनों को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा तो पिता की मौत हो चुकी थी। कातिल सफेद कार में सवार होकर आए थे। गोली मारने के बाद आसानी से फरार हो गए।
नहीं थी किसी से रंजिश
अतुल कुमार ने बताया कि उसके पिता एक साधारण किसान थे। खेतीबाड़ी के सहारे परिवार का लालन पालन कर रहे थे। गांव में किसी भी व्यक्ति से उनकी रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विकास प्रताप चौहान, सीओ, डिबाई