फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder

पत्नी की हत्या कर पति ने ट्रेन से कटकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
murder
पत्नी की हत्या कर पति ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन

ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव मीरपुरा निवासी मनोज ने पत्नी भारती की हत्या कर शव को क्षेत्र के गांव हसनपुर बकसवा रजवाहे के किनारे फेंक दिया। इसके बाद दनकौर रेलवे स्टेशन के पास खुद भी ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि आरोपी मनोज बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी भारती को साथ लेकर घर से बैंक से रुपये निकालकर लाने की बात कह कर निकला था। मृतका भारती के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अलीगढ़ जनपद के थाना पिसाबा क्षेत्र के गांव बदियार निवासी युवक दौजी सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बहन भारती (33) की शादी करीब दस वर्ष पूर्व ककोड़ क्षेत्र के गांव मीरपुरा निवासी युवक मनोज (38) के साथ की थी। मनोज शराब पीकर आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। बृहस्पतिवार को मनोज भारती को साथ लेकर गांव वैर स्थित बैंक से रुपये निकालने के लिए गया था। जिसके बाद दोनों वापस घर नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह को ग्रामीणों ने भारती का शव हसनपुर बकसवा बंबे किनारे लहूलुहान हालत में देखा। परिजनों ने बताया कि वह पति मनोज के साथ बृहस्पतिवार को बैंक गई थी। मनोज भी अभी तक लापता है। जिसके बाद पुलिस ने मनोज की तलाश की। भारती के भाई ने मनोज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन, कुछ ही देर बाद जानकारी मिली कि मनोज ने भी शुक्रवार सुबह गौतमबुद्धनगर के दनकौर रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

मनोज और भारती ने किया था प्रेम विवाह
बताया गया कि दस साल पहले भारती और मनोज ने प्रेम विवाह किया था। पति, पत्नी में आए दिन विवाद होता था। परिजनों ने बताया कि विवाद का कारण पूछने पर दोनों कुछ नहीं बताते थे। मृतक दंपती के सात वर्ष की पुत्री रूचि, पांच वर्ष का पुत्र वंश, तीन वर्ष की पुत्री अवंतिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरा ईंट से था कुचला
बताया जाता है कि भारती के हाथ पर चोट के निशान थे। संभवत: घटना से पूर्व दुर्घटना में चोट आई हो। उसके गले पर भी निशान थे। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गला घोंटकर हत्या की गई हो। चेहरे को ईंट से कूच दिया गया था। जिससे उसकी शिनाख्त न हो सके। हालांकि पुलिस को घटना स्थल पर हत्या में प्रयुक्त कोई सामान बरामद नहीं हुआ है।
भाभी मैंने भारती की हत्या कर दी
बृहस्पतिवार शाम को मनोज ने भाभी को फोन कर बताया कि उसने भारती की हत्या कर दी है। शव को हसनपुर बकसवा बंबे के पास फेंक दिया है। भाभी ने बताया कि मनोज ने यह भी कहा था कि वह खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लेगा। लेकिन, उस समय भाभी को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ और घर लौटने के लिए कहा। रात भर मनोज और भारती के घर नहीं लौटने पर सुबह वह दोनों की तलाश में निकले। मनोज के बताए गए स्थान पर भारती का लहूलुहान शव मिला।

प्रारंभिक जांच में वारदात का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद सामने आ रहा है। मनोज ने पहले बृहस्पतिवार को पत्नी भारती की हत्या की और फिर शुक्रवार को खुद भी ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने फोन पर परिजनों को पत्नी की हत्या और खुद आत्महत्या करने की बात भी कही थी।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed