{"_id":"6197dba095337e6a79294922","slug":"murder-bulandshahr-news-gbd229633596","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपति के विवाद में पत्नी की गला दबाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपति के विवाद में पत्नी की गला दबाकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपति के विवाद में पत्नी की गला दबाकर की हत्या
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी काहेतर के गांव कलौली निवासी महिला मेहनाज (43) की उसके पति साकिर ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। देहात कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति, उसके भाई और भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कलौली निवासी मेहनाज का अपने पति साकिर और अन्य ससुरालीजनों से मकान के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार दोपहर को भी पति पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान साकिर ने पत्नी मेहनाज का गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सूचना मिलते ही एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश कोतवाल को दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति साकिर, उसके भाई सलीम और अफरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जेठ से अभद्रता पर हुआ विवाद
कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि कलौली निवासी नूर मोहम्मद के दो पुत्रों साकिर और सलीम में मकान के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से गहमागहमी चल रही है। हालांकि सलीम अपनी पत्नी अफरोज और बच्चों के साथ फरीदाबाद में रहता है। मकान के बंटवारे को लेकर मेहनाज ने फोन पर अपने जेठ सलीम से अभद्रता की थी, जिसका साकिर विरोध करता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी