फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Murder

गर्भवती की हत्या कर दफनाया शव, पुलिस ने कब्र से निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Murder
गर्भवती की हत्या कर दफनाया शव, पुलिस ने कब्र से निकाला
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में दहेज के लिए एक गर्भवती की हत्या कर दी गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने मायके पक्ष के सामने ही जबरन शव को सुपुर्द ए खाक भी कर दिया। मामले में चार दिन बाद शिकायत मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्र से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हापुड़ के कस्बा पिलखुवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला न्यू शिवाजी नगर निवासी सलीम अहमद ने रविवार सुबह कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी 2020 को उन्होंने अपनी पुत्री नाजिया का निकाह कोतवाली देहात के गांव मिर्जापुर निवासी युवक मुबीन पुत्र निजामुद्दीन के साथ किया था। निकाह के बाद से ही उसकी पुत्री का दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उत्पीड़न किया जाने लगा। उनकी पुत्री इन दिनों गर्भवती थी। आरोप है कि गत 26 जनवरी को ससुराल वालों ने उनकी पुत्री को बुरी तरह से पीटा। पुत्री नाजिया ने अपने भाई को रात में ही फोन कर मारपीट किए जाने की जानकारी दी। बातचीत के दौरान ही उनकी पुत्री के हाथ से फोन छीन लिया गया था। बाद में उन्हें गर्भवती पुत्री की हत्या कर दिए जाने का पता चला। मायके पक्ष के लोग रात में पहुंचे तो उनके सामने ही जबरन शव को दफना दिया गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर चार दिन बाद देहात पुलिस ने कब्रिस्तान पहुंचकर शव को कब्र से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी ससुराल वाले फरार
पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस में शिकायत होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता लगते ही उमड़े लोग
गांव मिर्जापुर के कब्रिस्तान में रविवार सुबह पुलिस के पहुंचने से ग्रामीणों में भी हलचल मच गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और जांच पड़ताल कर शव को बाहर निकाला
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
कब्रिस्तान में कब्र से शव निकालने और उसकी जांच पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम ने इस दौरान मौके से साक्ष्य जुटाए। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना 26-27 जनवरी की रात की बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ससुराल वालों की तलाश की जा रही है। - विवेक शर्मा, देहात कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed