फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Murder

बड़े भाई, भाभी और भतीजे पर किया जानलेवा हमला, भाई की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Murder
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर स्यावली में हत्या की घटना के बाद मौके जांच करती पुलिस। - फोटो : BULANDSHAHR
बड़े भाई, भाभी और भतीजे पर किया जानलेवा हमला, भाई की मौत
विज्ञापन

शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर स्यावली में नशे में धुत छोटे भाई ने बड़े भाई पर पलस्तर करने वाली फंटी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी भाई ने बीच बचाव करने आई अपनी भाभी व भतीजे पर भी जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गया। परिजनों ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, उसकी पत्नी व पुत्र को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार शाम आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
गांव रहमापुर स्यावली निवासी किशन कोली के पुत्र पप्पू और रिंकू मजदूरी करते हैं। सोमवार दोपहर दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान रिंकू ने पलस्तर करने वाली फंटी से पप्पू के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने पति को बचाने आई पत्नी मीना और उसके पुत्र टीटू पर भी कई वार किए। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान पप्पू की मौत हो गई। जबकि, मीना और टीटू को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि रिंकू नशे का आदी है। नशे के दौरान ही दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ जिसमें मारपीट हुई। रिंकू ने पलस्तर करने वाली फंटी से पप्पू पर वार किया। बचाने आई उसकी पत्नी और पुत्र पर वार किया। पप्पू की मौत हो चुकी है। जबकि दोनों मां बेटों को मेरठ के लिये रेफर किया गया है। मृतक के भाई विकास की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

नशे के कारण ही आरोपी रिंकू को छोड़कर चली गई थी पत्नी
ग्रामीणों ने बताया कि रिंकू नशे का आदी है। नशा करने के कारण ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर बेटे के साथ अपने मायके में रह रही है। नशे के कारण ही दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ। जिसके बाद मारपीट हुई है। जिसमें पप्पू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed