फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Municipality will soon 28 new colonies

पालिका को जल्द मिलेंगी 28 नई कालोनियां

Wed, 06 Apr 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 06 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Municipality will soon 28 new colonies
कॉलोनी - फोटो : अमर उजाला

नगर की 28 कालोनियां जल्द ही बुलंदशहर विकास प्राधिकरण से नगर पालिका परिषद को हस्तांतरित की जा सकती हैं। प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कालोनियों को पालिका को हस्तांतरित न किए जाने से विकास कार्य ठप होने पर चेयरपर्सन ने मंडलायुक्त को पत्र लिखा है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर फैसला हो सकता है।

विज्ञापन


नगर पालिका चेयरपर्सन पिंकी गर्ग ने मेरठ मंडल के आयुक्त आलोक सिन्हा को लिखे पत्र में कहा है कि नगर पालिका की सीमा के अंदर विकसित कालोनियों को कालोनाइजर्स द्वारा नगर पालिका को हस्तांतरित नहीं किया जा रहा है। इसके चलते नगर पालिका द्वारा विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इन कालोनियों की जनता विकास कार्य नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। इसके अलावा बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कालोनियों को भी पालिका को हस्तांतरित नहीं किया गया है। चेयरपर्सन ने आयुक्त से जल्द से जल्द इन कालोनियों को पालिका को हैंडओवर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरपर्सन पिंकी गर्ग ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कालोनियों को हैंडओवर न करने से विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। ऐसे में आयुक्त को पत्र लिखकर कालोनियाें के हैंडओवर की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed