फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Municipality will conduct property survey from January 1

Bulandshahar News: नगर पालिका एक जनवरी से कराएगी संपत्ति का सर्वे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एक जनवरी से नगर क्षेत्र में संपत्ति का सर्वे शुरू कराया जाएगा। सर्वे कराते हुए नए बने मकान दुकानों पर कर लगाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुराने हो चुके मकानों के मालिकों को मकान की उम्र के आधार पर छूट भी दी जाएगी। इससे नगर पालिका को प्रतिवर्ष करीब डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। बताते चलें कि करीब 10 साल पहले नगर पालिका की ओर से सर्वे कराया गया था।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में करीब 50 हजार घर और दुकानों से गृह और जलकर के साथ व्यावसायिक कर की वसूली की जाती है। प्रतिवर्ष नगर पालिका को इससे करीब 10 करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है। पिछले करीब दस सालों से संपत्ति सर्वे के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए थे। इसके चलते अब नगर पालिका अधिकारी सर्वे कराने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के सभी 37 वार्डों में सर्वे कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि पिछले एक दशक में 10 हजार से अधिक मकान व दुकान बन चुके हैं। ऐसे में नगर पालिका को प्रतिवर्ष करीब डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की संभावना है। एक जनवरी के बाद से टीम क्षेत्र में पहुंचकर सर्वे करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जो मकान या दुकान बेचे जा चुके हैं, उनके मालिकों का नाम भी दस्तावेजों में संशोधित किया जाएगा। नगर पालिका के सर्वे के बाद नए मकान व दुकान मालिकों को पहली बार गृह-जलकर के साथ व्यावसायिक कर का भुगतान करना होगा।

बोर्ड बैठक में टैक्स बढ़ाने को मिली स्वीकृति
नगर पालिका बोर्ड की ओर से 19 फीसदी टैक्स बढ़ाने को सहमति दी गई है। ऐसे में 100 वर्ग गज के पक्के नए मकान पर जहां पूर्व में 60 पैसे से 1.80 रुपये प्रति स्कवायर फीट की वसूली की जा रही थी, वहीं अब यह बढ़कर 72 पैसे और 2.16 रुपये प्रति स्कवायर फीट के अनुसार वसूली होगी, जबकि खाली प्लॉट पर अभी तक 20 पैसे से 75 पैसे प्रति स्कवायर फीट की दर से कर लगाया जा रहा था, जो अब बढ़कर 24 पैसे और 90 पैसे प्रति स्कवायर फीट की दर से लगाया जाएगा।


Iबोर्ड बैठक में टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी। अब नए साल से सर्वे शुरू कराया जाना है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई हैं। नगर पालिका की आय बढ़ाने का प्रयास है, ताकि अधिक विकास कार्य कराए जा सकें। - डा. अश्विनी कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिकाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed