{"_id":"6a3054731f36035321031aa9","slug":"motorcycle-of-sub-inspector-on-traffic-duty-stolen-sikandrabad-news-c-30-gbd1036-910042-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: यातायात ड्यूटी कर रहे दरोगा की मोटरसाइकिल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: यातायात ड्यूटी कर रहे दरोगा की मोटरसाइकिल चोरी
विज्ञापन
मसूरी। डासना अंडरपास के पास चौकी के समीप यातायात व्यवस्था की ड्यूटी कर रहे सब इंस्पेक्टर की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। मामला डासना पुलिस चौकी से कुल 100 मीटर की दूरी का है। एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि मामले में एसआई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।
घटना वेव सिटी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित उपनिरीक्षक रमेश तेवतिया ने बताया कि 10 जून को उनकी ड्यूटी आईएमएस कॉलेज के पास एनएच नौ डासना अंडरपास पर लगी थी। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने डासना अंडरपास में खड़ी उनकी मोटरसाइकिल हेल्मेट सहित चोरी कर ली। शाम करीब साढ़े 7 बजे के बाद जब उन्होंने वापस आकर देखा, तो उनकी मोटरसाइकिल व हेल्मेट वहां से गायब थे। किसी अज्ञात शातिर चोर ने मौका पाकर दरोगा की मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक ने तुरंत इसकी सूचना ट्रैफिक कन्ट्रोल रूम को दी। डायल 112 पर फोन करके भी घटना से अवगत कराया। मामले में वेव सिटी थाने में रिपोर्ट कर ली गई है।