फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   mothers Day celebration

Bulandshahar News: मेरी मां के बराबर कोई नहीं...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मातृ दिवस पर रविवार को नगर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भारत विकास परिषद सेवार्थ परिवार ने भूड़ स्थित एक होटल में और भाविप मुख्य शाखा ने जिला महिला अस्पताल में कार्यक्रम किया। स्कूलों में भी आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
विज्ञापन

भाविप सेवार्थ परिवार के कार्यक्रम का शुभारंभ शशि ग्रोवर, संचालन कामना मित्तल व सोनाक्षी ने किया। संगठन सचिव सुमन शर्मा, महिला संयोजिका राधा सिंह ने सभी मातृ शक्तियों का माला पहनाकर स्वागत किया। चित्रा गोपाल मित्तल ने तंबोला गेम खिलाया। लकी ड्रॉ की विजेता सुमन शर्मा रहीं। कामना मित्तल ने कहा कि मातृ यानी मां और दिवस यानी दिन, इसका मतलब है मां का दिन। बच्चों ने अपनी-अपनी मां को उपहार दिए और उनके साथ नृत्य किया। शालू ग्रोवर, प्रीति गर्ग, सारिका आर्य, वीना वर्मा, सीमा गुप्ता, रिचा सिंह व निधि गर्ग आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

भाविप मुख्य शाखा ने जिला महिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा संग भर्ती महिलाओं को फल वितरित किए। डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है, ओ मां..ओ मां.. गाना सुनाया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, डॉ. वीरेंद्र गर्ग, डॉ. मुदित गुप्ता, अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, सचिव चंद्रपाल सिंह यादव, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के किड्स कैसल एकेडमी में विद्यालय की चेयरपर्सन मंजू बाला, मुख्य अतिथि निर्मल कौशिक और प्रधानाचार्य रूपम शर्मा ने कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि मां केवल संबंध मात्र नहीं है। यह अपने आप में एक पूरा संसार है। वहीं, वेटरन्स एयरफोर्स स्कूल में पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, काउंसलर उजलेश पंवार, संस्थापक सत्यवीर सिंह ने शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य मधुबाला शर्मा ने कहा कि मां है तो संसार है। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य कर अपने विचार रखे। उधर, पिनेकल ग्लोबल स्कूल में प्री प्राइमरी ब्लॉक के बच्चों ने माताओं के लिए गाने पर नृत्य किया। प्रशासनिक प्रबंधक मनोश्री शर्मा व चेयरमैन जय मित्तल ने कहा कि मां का प्यार पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली शक्ति है। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल ऋषिकांत शर्मा, सीमा, गरिष्ठा, हिमाक्षी, प्रिया, कविता, स्वाति आदि मौजूद रहे।

स्कूलों में हुए कार्यक्रम, छात्राओं ने किया नृत्य
गुलावठी/अनूपशहर/औरंगाबाद/जहांगीराबाद। गुलावठी के एनआर ग्लोबल स्कूल असाबर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. विनय खारी, आरती चपराना व प्रधानाचार्य रंजीत सिंह ने किया। डॉ. विनय खारी ने कहा कि माताएं परिवार की धड़कन होती है, जो हर दिन बिना शर्त, प्यार, मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करती हैं। इस दौरान सरोज चपराना, करुण सिंह, सोनिका, संजना, पायल, दीपांशी, नेहा आदि मौजूद रहे।
बीआर इंटरनेशनल स्कूल अट्टा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन अमित नागर, प्रधानाचार्य अंशू भाटी आदि मौजूद रहे। अनूपशहर के सनरेज स्कूल में मुख्य अतिथि अनीता गोयल, प्रबंधक पुनीत जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जेपी विद्या मंदिर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी नीलम सिंह, कार्यक्रम संयोजिका ज्योति गुप्ता व कविता पंत आदि मौजूद रहे। जहांगीराबाद के सेंट जोसफ स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा हुई। फादर डैनी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में माता का स्थान सर्वश्रेष्ठ होता है।

बीके स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक ललित शर्मा प्रिंसिपल डाॅ. रीता शर्मा व नरेंद्र शर्मा ने कहा कि माता जीवन का मूल आधार हैं। वह हर बच्चे की प्रथम गुरु भी हैं। उमा देवी स्कूल में प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि मातृ दिवस माताओं के सम्मान एवं मातृभूमि के प्रति अपने नैतिक दायित्व को याद दिलाने का एक माध्यम है। शाइन शिलर स्कूल में मातृ दिवस के मौके पर बच्चों ने कैट वॉक किया। कार्यक्रम में प्रबंधक सुधीर पाठक ने मां के बारे में सुंदर विचार व्यक्त करते हुए मां को संसार की अनूठी कृति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed