फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mother burnt alive in a property dispute, death

संपत्ति विवाद में मां को जिंदा जलाया, मौत

Thu, 21 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 21 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Mother burnt alive in a property dispute, death
का्रइम - फोटो : अमर उजाला

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद में संपत्ति विवाद के चलते दो बेटों ने अपनी मां को जिंदा जला दिया। बीच बचाव करने पर भाई पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर दिल्ली रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान मां ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर दो आरोपी भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


फैसलाबाद निवासी सलीम  पुत्र शब्बीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह छह भाई थे। बड़ा भाई भूरा, उससे छोटा तौफीक, उससे छोटा सलीम, तौसीफ, आसिफ और आरिफ थे। तौफीक की करीब दो माह पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पांच भाई शादीशुदा हैं और अलग-अलग रहते हैं। सलीम ने पुलिस को बताया कि 30 गज का मकान उसकी मां मिजरा (58)के नाम है। जिसे वह सलीम को देना चाहती है। इसको लेकर सभी भाइयों में विवाद रहता है।

सलीम ने बताया कि इसी बात से नाराज होकर बुधवार रात उसके भाई तौसीफ और आरिफ ने उसकी मां के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। साथ ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को हायर सेंटर दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया। एसआई रवि सहगल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम मिजरा ने उपचार के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने एक आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि आरिफ (22) और तौसीफ (25) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed