{"_id":"68d0309fa27cc689950d70c6","slug":"more-than-800-patients-suffering-from-viral-fever-reached-the-health-fair-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-140925-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार के पहुंचे 800 से ज्यादा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार के पहुंचे 800 से ज्यादा मरीज
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मौसम बदलने के चलते आरोग्य मेले में बुखार के अलावा खांसी, सर्दी-जुकाम समेत अन्य बीमारियों के करीब चार हजार मरीजों ने पंंजीकरण करा प्राथमिक उपचार कराया। सभी जगह मरीजों को परामर्श देने के साथ जरूरी जांच कर दवा का वितरण किया गया।
मरीजों को चिकित्सा सुविधा का लाभ देने के लिए प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। नगर के सरायधारी नगरीय पीएचसी पर दोपहर करीब 12 बजे डॉ. तृप्ति लता मरीजों को परामर्श देती मिलीं। गर्भवती महिला शमशुनिशा बीमार होने पर परामर्श लेने पहुंचीं। कहा कि पैरों में दर्द एवं कमजोरी महसूस होने पर परामर्श लेने आई हूं। वहीं खांसी होने पर पुत्री को लेकर आई महिला नसरीन ने बताया कि कई दिन से खांसी होने से पुत्री परेशान है। फार्मासिस्ट निखिल सक्सेना ने बताया कि आरोग्य मेले में 171 मरीजों को परामर्श एवं दवा दी गई। इसमें 41 मरीज त्वचा एवं एलर्जी के, 21 मरीज बुखार के और पांच गर्भवती महिला शामिल रही। वहीं, नगर शास्त्री नगर, बीसा काॅलोनी स्थित गिरधारी नगर नगरीय पीएचसी पर भी मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। इसके अलावा अन्य पीएचसी पर भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सभी जगह अधिकांश मरीज बुखार के रहे। इसके अलावा सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग, एलर्जी, जोड़ों में दर्द, नेत्र रोग आदि के मरीज शामिल रहे।
जिलेभर के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन कराया गया। आरोग्य मेले में करीब चार हजार मरीजों ने परामर्श एवं प्राथमिक उपचार का लाभ लिया। अधिकांश मरीज बुखार के रहे। सभी को दवा एवं जांच की सुविधा का लाभ दिया गया। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ