फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   More than 25 illegally running hospitals, labs and clinics sealed

Bulandshahar News: अवैध रूप से चल रहे 25 से अधिक अस्पताल, लैब और क्लीनिक सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
More than 25 illegally running hospitals, labs and clinics sealed
अनूपशहर में अपंजीकृत अस्पताल को सील करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर/नरौरा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को जिलेभर में अवैध रूप से संचालित अस्पताल, लैब और क्लीनिक को सील करने के लिए अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में 25 से अधिक अस्पताल, लैब और क्लीनिक सील किए। अनूपशहर, डिबाई और नरौरा में कार्रवाई के दौरान कई जगह चिकित्सक क्लीनिक बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनूपशहर के बाईपास रोड, मोहल्ला नेहरूगंज, दिल्ली दरवाजा में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब एवं एक्स-रे सेंटर के साथ क्लीनिक को सील किया। इसके बाद टीम ने डिबाई और नरौरा में भी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि विभाग को लगातार अस्पताल, क्लीनिक और लैब के अवैध रूप से संचालक की शिकायतें मिल रही थीं। डिप्टी सीएमओ डाॅ. हरेंद्र बंसल ने बताया कि अनूपशहर में 13, नरौरा में चार और डिबाई में 10 से अधिक अस्पताल, लैब और क्लीनिक को सील किया गया है। मंगलवार को भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई किए जाने से कस्बों, गली-मोहल्लों में झोलाछाप अपनी दुकानें नहीं खोल पाए।
विज्ञापन


बारिश के सीजन में होते हैं सक्रिय
बारिश के सीजन में बुखार के मरीज बढ़ते ही अवैध लैब, क्लीनिक और अस्पताल संचालक सक्रिय हो जाते हैं। बुखार से ग्रस्त मरीजों को अस्पताल में भर्ती करते हुए उपचार के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। जबकि पैथोलॉजी लैब पर मरीजों से जांच के लिए मोटी रकम लेकर झोलाछाप की मिलीभगत से रिपोर्ट तैयार की जाती है। इसके अलावा अस्पताल में बिना चिकित्सकों के ही मरीजों को भर्ती करते हुए उपचार किया जाता है और जब मरीज की तबीयत बिगड़ने लगती है तो उन्हें रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलावठी, सिकंदराबाद, खुर्जा, जहांगीराबाद में कार्रवाई नहीं
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर के साथ ही जहांगीराबाद, स्याना, गुलावठी, खुर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में बिना चिकित्सकों के ही संचालित हो रहे अस्पतालों व पैथोलॉजी लैब पर भी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।








जिले में लगातार अपंजीकृत अस्पताल, क्लीनिक के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। अब लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध अस्पताल, क्लीनिक, लैब व एक्स-रे सेंटर, अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया जाएगा। - डाॅ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed