फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   More than 19 thousand applications in government and aided colleges

Bulandshahar News: राजकीय व एडेड कॉलेजों में 19 हजार से अधिक आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। अभी तक राजकीय और एडेड कॉलेजों में 19 हजार से अधिक आवेदन हो चुके हैं। संभावना है कि 10 जुलाई को सीसीएसयू की ओर से पहली मेरिट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 78 कॉलेजों में 28,636 सीटों पर प्रवेश होना है। इनमें बीए, बीएससी व बीकाॅम समेत अन्य कक्षाओं में 23,054 और प्रोफेशनल कोर्स की 5582 सीटें शामिल हैं। बीए में 13,134, बीकॉम में 5600, गणित में 2020, बायो में 1920, सांख्यिकी की 140 और कृषि की 240 सीट शामिल हैं। इस बार स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम होने के साथ ही 11 राजकीय और एडेड के अलावा निजी कॉलेजों में निर्धारित सीटों पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसके बाद सीबीएसई और अन्य बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी होते ही पंजीकरण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अभी तक 25 हजार से अधिक छात्र-छात्रा अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से 19 हजार से अधिक पंजीकरण राजकीय और एडेड कॉलेजों में हुए हैं। इनमें राजकीय कॉलेज जहांगीराबाद, राजकीय कॉलेज अरनिया, राजकीय कॉलेज बीबीनगर, डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर, अमर सिंह पीजी कॉलेज लखावठी, एकेपी पीजी कॉलेज खुर्जा, जेएस कॉलेज सिकंदराबाद, दिगंबर पीजी कॉलेज डिबाई और डीएन कॉलेज गुलावठी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें बीए, बीकॉम और बीएससी समेत अन्य कक्षाओं का संचालन होता है। सबसे अधिक 3342 पंजीकरण डीएवी पीजी कॉलेज में हुए हैं। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल का कहना है कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही पहली मेरिट जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed