फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   More than 14 artists displayed 200 paintings

Bulandshahar News: 14 से अधिक कलाकारों ने प्रदर्शित कीं 200 पेंटिंग्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
More than 14 artists displayed 200 paintings
चित्रकला प्रदर्शनी को देखते अति​थि एवं अन्य महिलाएं। संवाद
बुलंदशहर। विश्व कला दिवस पर प्रदर्शनी मैदान के बैरन हाल में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के 14 से अधिक कलाकारों की 200 पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य कला को बढ़ावा देने के साथ कलाकारों को एक मंच प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

तुलिका एक कदम कला फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ सुनील सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा एवं भाजपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष शशि शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

फाउंडेशन की संचालिका साक्षी राघव ने बताया कि लियोनार्डो की जयंती को विश्व कला दिवस के रूप में मनाया जाता है, उनकी प्रसिद्ध चित्रकारी मोनालिसा है। कहा कि कला के माध्यम से हम कैनवास पर रेखाओं का संयोजन करके किसी को भी अपनी बात समझा सकते हैं। इसलिए कला का होना हमारी जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में साक्षी राघव, साक्षी शर्मा, चांशु, दीविषा, डॉ. ममता गोयल, ग्रेसी, वंशिका, मेघा गौड, गीता रानी, दीप्ति सिंघल, आशुतोष जौहरी, खुशी, अमन गोतम, रेखा व रिदम रावत आदि कलाकारों की पेंटिंग को खूब पसंद किया गया। इस दौरान सेविंद्र सिंह राघव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, चंद्रभूषण मित्तल, प्रशांत जौहरी, दीप्ति सिंह, मधु शर्मा, अमित तोमर अधिवक्ता, कामना मित्तल, राधवी सिंह, ऋतिक कुमार सिंह, कौशल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed