फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   More than 12 thousand students took admission in colleges

Bulandshahar News: कॉलेजों में 12 हजार से अधिक छात्रों ने लिए प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
More than 12 thousand students took admission in colleges
खुर्जा के एनआरईसी कॉलेज में प्रवेश के पहुंचे छात्र-छात्रा। संवाद
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। दूसरी मेरिट के प्रवेश मंगलवार को संपन्न हो गए। इन दोनों मेरिट से अब तक कॉलेजों में 12 हजार से अधिक प्रवेश हो चुके हैं। सबसे अधिक प्रवेश बीए में हुए हैं। अब प्रवेश के लिए सीसीएसयू तीसरी मेरिट जारी करेगा या फिर ओपन मेरिट से प्रवेश होंगे।
विज्ञापन

सीसीएसयू की ओर से जारी दूसरी मेरिट से शनिवार को प्रवेश शुरू हो गए थे। तीसरे दिन मंगलवार को भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान छात्र-छात्रा ऑफर लेटर लेकर कॉलेजों में पहुंचे और प्रवेश सुनिश्चित कराया। अब तक कॉलेजाें में 12 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। आखिरी दिन कॉलेजाें में प्रवेश कराने के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से जारी दूसरी मेरिट के प्रवेश मंगलवार को संपन्न हो गए। अब सीसीएसयू तीसरी मेरिट जारी करेगा या फिर ओपन मेरिट से कॉलेजों में प्रवेश कराने के निर्देश जारी करेगा। आगे जो भी निर्देश जारी किए जाएंगे, उसके आधार पर ही कॉलेज शेष सीटों पर प्रवेश कराएंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों में हो चुके प्रवेश और बची सीट का ब्योरा
एनआरईसी कॉलेज खुर्जा
बीए- 540 - 358 - 182
बीकॉम - 120 - 98 - 22
बीएससी- 240 - 192 - 48
-
डीएन पीजी कॉलेज गुलावठी
बीए- 220- 145- 75
बीएससी - 60 - 34 - 26
-
डीपीबीएस कालिज अनूपशहर में
बीए - 280 - 189 - 91
बीकाम - 120 - 71 - 59
बीएससी - 60 - 35 - 25
बीसीए - 60 - 43 - 17
-
आईपी कॉलेज प्रथम परिसर बुलंदशहर
बीकॉम - 120 - 102 - 18
-
डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर
बीए- 420 - 292 - 128
बीएससी - 120 - 83 - 37
बीकॉम: 60 - 19 - 41
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed