फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   month of ramadan

Bulandshahar News: मस्जिदों में पढ़ी गई तरावीह, मांगी गुनाहों की माफी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/सिकंदराबाद/खुर्जा। माह-ए-रमजान के दूसरे दिन बुधवार को भी अकीदतमंदों ने रोजा रखा। रोजा रखने वालों में बड़ों के साथ बच्चे भी उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। नगर से लेकर देहात तक की प्रमुख मस्जिदों में तरावीह की सदाएं गूंज रही हैं। मंगलवार रात रोजा रखने वालों ने तरावीह पढ़ी और अल्लाह की इबादत कर गुनाहों के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन

सिकंदराबाद के मौलाना मोहम्मद आरिफ और अनूपशहर स्थित जामा मस्जिद के शहर इमाम मोहम्मद इस्माइल कासमी ने बताया कि सहरी खाकर हर रोजेदार अल्लाह का मेहमान बन गया जो पूरे एक माह तक रहेगा। पूरे दिन रोजा रखने के बाद शाम होते ही मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ जुटने लगी। मगरिब की आजान होते ही लोगों ने रोजा खोला। इसमें बड़ों के साथ बच्चे भी शामिल रहे। वहीं नमाज अदा की और अल्लाह की बारगाह में सिर झुक गए। गुनाहों की माफी मांगी। ईशा की नमाज के बाद तरावीह पढ़ने के लिए लोगों की भीड़ मस्जिदों में रुकी रही।
विज्ञापन

लोगों ने नमाज अदा की। वहीं, दूसरी ओर मुस्लिम इलाकों में देर रात तक चहल-पहल देखी गई। हर तरह की दुकानें खुली रहीं। उन्होंने बताया कि रमजान अपने दामन में रहमत, मगफिरत और निजात की सौगात लेकर आता है। इस महीने में अल्लाहताला अपने बंदों का इम्तेहान लेता है। एक महीने का रोजा पोख्ता इमानी की दलील है। इस महीने में कुरआन नाजिल हुआ इसलिए इसकी तिलावत भी कसरत से करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रमजान के महीने को तीन भागों में बांटा गया है। रमजान के पहले दस दिन अल्लाह की खास इबादत के होते हैं। पहले दस में इबादत करने से अल्लाह खुश होकर बंदों के गुनाहों को माफ करते हैं। अगले दस दिन मगफिरत और आखिरी दस दिन दोजक से आजादी के होते हैं। रमजान में बंदों पर अल्लाह की रहमत बारिश की तरह बरसती है। अल्लाह जरा-जरा से बहाने पर अपने बंदे पर रहमत नाजिल फरमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed