{"_id":"667aefa8cbc554da0509d356","slug":"monsoon-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-117759-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो दिन और झेलनी होगी उमस, फिर झमाझम बरसेगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो दिन और झेलनी होगी उमस, फिर झमाझम बरसेगा मानसून
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिनभर उमस से लोग परेशान हैं। वहीं, अब इससे जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बृहस्पतिवार 27 जून से 29 जून तक झमाझम मानसून की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान 20 से 40 एमएम बारिश होने की संभावना है।
जिले में पिछले दिनों लोगों ने भीषण गर्मी और लू का सामना किया। महीने के अंतर तक आते-आते मौसम बदला और बादल छाने लगे। इस बीच मानसून की बारिश शुरू होने की भी संभावना जताई जा रही है। सोमवार को जिले में मानसून की बारिश का आगाज हो गया। जिसमें डिबाई में तेज बारिश हुई और शेष जिले में बूंदाबांदी ही हो सकी। वहीं, उमस से लोगों को न तो दिन में और न ही रात में चैन मिल रहा है। तेज धूप का भी लोग सामना करने को मजबूर हैं। इसका असर पशु-पक्षियाें पर भी देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को दिन निकलते ही उमस से लोग पसीनों से लथपथ हो गए। पूरा दिन धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। लोगों का कहना है कि उमस बेहाल कर रही है और बचाव के उपाय भी काम नहीं आ रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 53 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अगले दो दिन उमस भरा मौसम रहने के बाद प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 27 जून की शाम से 29 जून तक मानसून की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने पर लोगों को उमस से राहत मिलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान कम होकर 35 और न्यूनतम 27 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है।