{"_id":"571bb4804f1c1b0f6c8b4986","slug":"monkeys-attack-on-passenger-train-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन पर बंदरों का हमला, तीन चोटिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन पर बंदरों का हमला, तीन चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा जंक्शन
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
monkey
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जाने वाली केएम पैसेंजर की बोगी में बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे सवारियों में भगदड़ मच गई, जिससे तीन लोग चोटिल हो गए। शनिवार सुबह 11.45 बजे जंक्शन स्टेशन से मेरठ जाने वाली केएम प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी थी।
विज्ञापन
इसी दौरान हापुड़ निवासी सलीम, अजीज और सागर एक बोगी में केले लेकर सवार हुए। केले देखकर बंदरों का झुंड बोगी में घुस गया और परिवार पर झपट्टा मार दिया। इसके चलते अन्य यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
बंदरों से बचने के लिए लोग भागने लगे। शोर शराबा सुनकर स्टेशन पर खड़े अन्य यात्रियों ने किसी तरह बंदरों को खदेड़ा। बंदरों के अचानक हमले से सलीम, अजीज और सागर मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन