फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Molestation and attempt to rape a girl going to the farm

Bulandshahar News: खेत पर जा रही युवती से छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। खेत पर जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह छह सितंबर की शाम करीब छह बजे खेत पर जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी आरोपी युवक मौके पर पहुंचा और उसे पीछे से पकड़कर खेत में खींचते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उन्होंने शोर मचाया तो मौके पर काम कर रहे किसान को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। साथ ही आरोपी ने धमकी दी कि यदि कोई शिकायत की तो अंजाम ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन

बताया कि उसके पिता घर पर नहीं थे, इसके चलते वह रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 78, 115 (2) व 351 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed